दुनिया भर में अपने आतंक से खलबली मचाने वाले आतंकी संगठन आईएसआईएस के सबसे खूंखार सदस्य जिहादी जॉन के पिता ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है। पिछले सप्ताह जिहादी जॉन की पहचान जाहिर होने के बाद काफी हंगामा बढ़ा है।
जिहादी जॉन के नाम से मशहूर मोहम्मद इमवाजी के पिता जसीम इमवाजी ने एक सहकर्मी से बातचीत के दौरान कहा कि उनका बेटा जानवर है। वह आतंकी है। अपने बयान में उन्होंने कहा "माई सन इज ए डॉग. ऐन एनिमल एंड ए टेरोरिस्ट."
जसीम ने कहा कि उन्हें अपने बेटे की हरकत पर शर्म आ रही है। उनके साथ काम करने वाले अबू मेशाल (40) ने बताया कि वे दोनों कुबैत के एक सुपरमार्केट में काम करते हैं। मोहम्मद में 2013 में सीरिया जाने से पहले उन्हें फोन करके माफी मांगी थी, लेकिन जसीम ने तभी से उससे नाता तोड़ लिया।
पिता को छोड़नी पड़ी थी नौकरी
डेली मेल के अनुसार, जसीम ने फोन पर मोहम्मद को गालियां दीं और कहा कि वह सीरिया पहुंचने से पहले ही मर जाए तो बेहतर होगा। पिछले सप्ताह बेटे की पहचान उजागर होने के बाद जसीम अपने स्टोर जाने में भी शर्मिंदा था।
उनके वकील ने कहा कि बेटे की वजह से वह काफी सदमे में हैं। उनके एक रिश्तेदार ने कहा कि वे जिहादी जॉन को मरा हुआ देखना चाहते हैं। उसके रिश्ते के भाई ने कहा कि पूरा परिवार उससे नफरत करता है। उसे जल्दी मार दिया जाना चाहिए।
जसीम ने नागरिकता को लेकर हुए विवाद के बाद कुवैत में शरण ली थी और कई साल तक पुलिसकर्मी के तौर पर भी काम किया। हालांकि 1990-91 के बीच खाड़ी देशों में सद्दाम हुसैन के हमलों के चलते उसकी ईमानदारी शक के घेरे में आई और उसे नौकरी छोड़नी पड़ी। क्योंकि वह मूल रूप से इराक का रहने वाला था।
क्या जिहादी जॉन ने कर ली है शादी?
जसीम पर आरोप लगा था कि वह ईरान की सेना के साथ मिला हुआ है। 1993 में वप अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर लंदन चला गया था। 2002 में उसे ब्रिटिश नागरिकता मिली। इसके अगले ही साल वह कुवैत वापस लौट आया।
इसके बाद वह लगातार कुवैत और ब्रिटेन की यात्रा करता रहा। स्थानीय सूत्रों के अनुसार उसने करीब दो साल कुवैत में ही काम किया। हालांकि जिस घर में उसके रहने बात की जा रही थी, डेलीमेल के रियलिटी चेक के दौरान वहां दूसरा परिवार मिला।
2013 में इस्लामिक स्टेट का सबसे डरावना और खूंखार चेहरा बनने के बाद जिहादी जॉन ने वहां शादी भी कर ली है। ऐसी आशंका उसके परिवार के लोगों ने जताई है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि क्या इस बारे में ब्रिटिश खुफिया एजेंसियों के पास कोई जानकारी है कि उसकी पत्नी कौन है?
उम्मीद की जा रही है कि उसके बारे में पता चलते ही पुलिस और खुफिया एजेंसियां उसके परिवार के बारे में खोजबीन करेंगी।