फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसकी हत्या में जेल गया वह प्रेमी के साथ मिली

Wed, 16 Apr 2014 04:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक को अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में जेल जाना पड़ा था, लेकिन वह अपने प्रेमी के साथ मुंबई में मिली।
विज्ञापन


मंगलवार को पीड़ित युवक ने अपनी बीवी और उसके प्रेमी को पुलिस के हवाले किया तो हकीकत सामने आ गई।

युवक की शादी आजमगढ़ के एक गांव की युवती के साथ 2011 में हुई थी।

कुछ दिन बाद युवती का पड़ोस के युवक से संबंध हो गया। इस बीच प्रेमी मुंबई चला गया।
Trending Videos

पत्नी की हत्या के आरोप में पूरा परिवार था जेल में

बताया जाता है कि 31 अक्तूबर 2012 को युवती अपने पति का घर छोड़कर मुंबई प्रेमी के पास पहुंच गई।

प्रेमी ने उसको घर लौट जाने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं मानी।

इधर, युवती के लापता होने की खबर ससुराल वालों ने उसके पिता को दी तो उन्होंने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या कर शव फेंक दिया गया है।

पुलिस ने एसआई गुरुचरण पांडेय से जांच कराई। एसआई ने आरोप को सही पाते हुए युवती के पति, ससुर और देवर को गिरफ्तार कर 10 फरवरी 2013 को चालान कर दिया।

जमानत पर छूटने के बाद ढूंढने लगा पत्नी को

दो महीने जेल में रहने के बाद तीनों जमानत पर छूटे। इसके बाद पति ने अपनी पत्नी को ढूंढना शुरू किया।

पूरा परिवार उसकी तलाश में जुट गया। पिछले 11 अप्रैल को पति मुंबई पहुंच गया। वहां उसने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ देखा।

उसने मुंबई के स्थानीय थाने में जाकर इसकी जानकारी दी। पुलिस ने तीनों को जौनपुर भेज दिया।

मंगलवार को पति अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के साथ थाने पहुंचा तो लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

युवती के पिता के खिलाफ भी होगी कार्रवाई

पुलिस ने युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

इस बारे में एसओ रामेश्वर सिंह का कहना है कि युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।

अगर ससुराल वाले कार्रवाई की मांग करेंगे तो युवती के पिता के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
दोस्तों को सौंपा पत्नी का जिस्म, बनाया MMS

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें