बसपा सांसद धनंजय सिंह की नौकरानी की हत्याकांड में पुलिस ने नए खुलासे किए हैं। उनके आवास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में पत्नी जागृति सिंह की दरिंदगी सामने आई है।
दिल्ली पुलिस को एसएफएल से चार दिन की सीसीटीवी फुटेज मिल गई है। उस फुटेज में 20 कैमरों की करीब दो हजार घंटे की रिकॉर्डिंग है।
जागृति और धनंजय सिंह की हैवानियत की पूरी कहानी
फुटेज में दिखाई दे रहा है कि जागृति सिंह अपनी नौकरानी राखी के बाल पकड़ कर उसे घसीट रही है। जब नौकरानी अधमरी हो गई तो जागृति ने उसे दवा लगाई।
उस फुटेज में यह भी दिख रहा है कि सांसद की पत्नी ने नौकरानी को कुछ गोलियां खाने के लिए दी थीं।
'पेशाब पीने को किया जाता था मजबूर'
पुलिस के अनुसार, अभी सर्वेंट क्वार्टर की सीसीटीवी फुटेज नहीं आई है। हालांकि तफ्तीश में यह भी पता लगा है कि सर्वेंट क्वार्टर में शायद कोई कैमरा नहीं था।
क्या इतनी क्रूर है मासूम सी दिखने वाली जागृति सिंह?
पुलिस के अनुसार, फुटेज में सांसद के आवास में कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं। पूछताछ में पता चला कि उन लोगों का नौकर और नौकरानी की पिटाई से कोई संबंध नहीं है। ये लोग छोटी दीवाली वाले दिन जागृति सिंह से मिलने आए थे।
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सांसद की पत्नी से पूछताछ के दौरान कहीं भी यह नहीं लगा कि उसे राखी की मौत पर पछतावा है।