फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीट पकाने से मना किया तो पत्नी को जला डाला

Sat, 21 Nov 2015 12:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक महिला ने रसोई में मीट पकाने से मना किया तो उसके पति ने केरासीन डालकर उसे आग लगा दी।
विज्ञापन


पीड़िता शबनम जबलपुर के चांदनी इलाके की रहने वाली है जिसे गंभीर रूप से जलने के कारण शहर विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार महिला को आग लगाने पति लियाकत अली खान इस घटना में झुलस गया है। लियाकत ने पहले पत्नी को आग लगा दी लेकिन जब वो जलने लगी तो उसे बुझाने की कोशिश करने लगा जिससे वो भी झुलस गया।
विज्ञापन

पत्‍नी का जवाब सुनते ही बौखलाया लियाकत

पीड़िता के परिजनों ने बताया कि लियाकत कहीं से करीब 10:30 बजे रात को वापस आया और शबनम से मीट पकाने के लिए बोला। इस पर पत्‍नी बोली कि वह बहुत थकी हुई है इसलिए वह इस वक्त मीट नहीं पका सकती।

पत्नी का जवाब सुनते हुए लियाकत आग बबूला हो गया और केरोसीन डालकर उसे आग लगा दी। इसके बाद लियकात की पत्नी के शरीर से लपटें उठने लगीं। लियाकत को जल्द ही उसकी गलती का अहसास हुआ और वह पीड़िता की आग बुझाने के लिए दौड़ा।

इस घटना को शबनम और लियाकत की सात वर्षीय बेटी देख रही थी जिसने दौड़कर अपनी नानी से घटना के बारे में जानकारी दी और फिर पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें