फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एड्स फैलाने के आरोप में IS ने रेता अपने ही सैनिक का गला

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएस की ओर से लगातार आ रही क्रूरता की खबरों में एड्स फैलाने के आरोप में एक अपने ही लड़ाके की हत्या करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


डेली मेल अनुसार, आईएस के ओर लड़ने वाले एक चरमपंथी को सिर्फ इसलिए निर्दयतापूर्वक मौत के घाट उतार दिया कि उसे एड्स था और वह दूसरे लोगों में भी इस बीमारी को दूसरे लोगों में भी फैला रहा था।

आरोपी लड़ाके को मौत के घाट उतारने पर आईएस ने कहा है उसे पता था कि वह एड्स से पीड़ित है फिर भी उसने दूसरे आतंकी/लड़ाकों के लिए अपना रक्तदान किया है। उसके इस रक्तदान से एक और आतंकी को एड्स हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्स स्लेव के जरिए पहुंचा एड्स

मिश्र के एक बीमार सैनिक को जब एड्स से प्रभावित रक्त चढ़ाया गया तो उसे भी एड्स हो गया। इसके बाद पता चला कि जिस सैनिक ने रक्तदान किया था वह खुद एड्स से पीड़ित था।

मामले की और जांच की गई तो पता चला कि पीड़ित सैनिक 15 की जिस लड़की को सेक्स स्लेव के तौर पर इस्तेमाल कर रहा था उसे एड्स था और उसी के जरिए इस सैनिक को एड्स हुआ।

इतना ही नहीं उस लड़की का कुछ और आतंकियों ने बलात्कार किया था जिससे उनमें भी एड्स फैलने की आशंका है। आईएस को पूरे में मामले एड्स पीड़ित सैनिक की गलती मिली‌ जिससे सबके सामने उसका बेरहमी से कत्ल कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें