फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल ने IPS अधिकारी पर लगाया रेप का आरोप

Thu, 24 Jul 2014 04:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मायानगरी मुंबई में एक मॉडल ने पुलिस के ही आला अधिकारी पर बलात्कार का आरोप लगा कर सनसनी फैला दी है।
विज्ञापन

मामला मुंबई के मालवी इलाके का है। जहां एक मॉडल द्वारा आईपीएस सुनील पाराशर पर ये संगीन आरोप लगाया गया है।

मॉडल का आरोप है कि सुनील ने उनके साथ बलात्कार किया और किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

युवती ने मालवी पुलिस स्टेशन में घटना की शिकायत की है। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कमिश्नर ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

हालांकि ये बताया जा रहा है पुलिस ने फिलहाल इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है।

मामले की जांच जारी है। क्योंकि मामला एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से जुड़ा हुआ है इसलिए प्रकाश में आते ही हड़कंप मच गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें