ये जानने में भले ही अजीब लगे लेकिन सच है। बैंगलुरु के एडीजीपी आईपीएस अधिकारी भास्कर राव को उस जिल्लत का सामना करना पड़ा जिसकी वो कल्पना भी नहीं कर सकते।
ऑफ ड्यूटी अधिकारी जब पास के कबन पार्क में पत्नी के साथ सुबह की सैर पर निकले तो उन्हें बेहद अपमानजनक स्थिति से गुजरना पड़ गया।
दरअसल, टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार राव की नजर एक शख्स पर पड़ी जो पार्क में ही एक रास्ते के बीचों-बीच पेशाब कर रहा था।
रावे उस शख्स को शौचालय इस्तेमाल करने की सलाह दी तो वो शख्स राव पर ही भड़क गया। देखते ही देखते एक और शख्स उसके साथ आ गया और दोनों ने आव देखा न ताव और आईपीएस अधिकारी को ताबड़-तोड़ गालियां देना शुरू कर दिया।