ब्रिटिश पुलिस ने एक शख्स को आईफोन में गन छुपा के रखने के आरोप में जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां उसे 120 घंटे बिना वेतन के काम करते हुए जेल की सजा दी गई।
मिरर के अनुसार, ब्रिटेन के काउंटी शहर के रेडफोर्ड इलाके के एक पार्क में घूम रहे एक 26 वर्षीय शख्स के कब्जे से एक एप्पल का आईफोन बरामद किया है है जिसमें गन लगी हुई है। पुलिस ने शख्स को अवैध तरीके से खतरनाक हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार कर अभियुक्त बनाया है।
पुलिस ने कहा है कि जून में मिडिलबोरो रोड के किनारे बने पार्क में एक शख्स दिखा जिसको पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया जो वह भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया। पुलिस ने जब शख्स की तलाशी ली तो उसके जेब से एक आईफोन निकला जिसमें बेहद शातिर तरीके से गन फिट की गई थी।