शीना बोरा हत्याकांड के अभियुक्त और इंद्राणी के प्रेमी व पूर्व पति संजीव खन्ना के दोस्त ने सीबीआई को बताया है कि उसने इंद्राणी मुखर्जी और संजीव को कोलकाता क्रिकेट एंड फुटबॉल क्लब (सीसी एंड एफसी) में पार्टी करते देखा था।
संजीव खन्ना के व्यापारी दोस्त ने सीबीआई को बताया कि वह संजीव को पिछले तीस सालों से जानता है। उसने पूछताछ में बताया कि शीना की हत्या कर उसकी लाश को ठिकाने लगाने के एक दिन बाद संजीव और इंद्राणी कोलकाता आए थे और यहां पर पार्टी की थी।
संजीव खन्ना के दोस्त मंगलेश जालान ने बताया कि उसने इंद्राणी और खन्ना को शराब पीते हुए देखा था। संजीव ओल्ड मोंग रम पी रहा था जबकि इंद्राणी बीयर या बियर जैसी कोई चीज पी रही थी।