फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस रिमांड खत्म, 14 दिन के लिए जेल भेजी गईं इंद्राणी

Mon, 07 Sep 2015 04:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईप्रोफाइल शीना बोरा हत्याकांड में 25 अगस्त से पुलिस में रिमांड में रहीं इंद्राणी मुखर्जी को अब 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


इंद्राणी के साथ उसके पूर्व ड्राइवर श्यामवर राय को भी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं हत्याकांड के तीसरे आरोपी इंद्राणी के पूर्व संजीव खन्ना को कोलकाता ले जाया गया है। बताते हैं कि जांच कर मामले की तह तक पहुचने के लिए मुंबई पुलिस खन्ना को वहां ले गई है।

मामले में जांच की आंच झेल रहे इंद्राणी के पति और स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी पूछताछ के लिए खार थाना में पहुंच गए हैं। यहां पुलिस उनसे पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंद्राणी के वकील ने किया रिमांड का विरोध

सोमवार को इंद्राणी मुखर्जी, संजीव खन्ना को अदालत में पेश किया गया तो इंद्राणी के वकील की ओर से कहा गया कि अगर इंद्राणी और अधिक दिनों तक पुलिस हिरासत में भेजा गया तो उसके शोषण के अलावा कुछ नहीं होगा। वकील ने अदालत से मांग की कि उसके मुवक्किल को पुलिस हिरासत बढ़ाने की बजाए अब न्यायिक हिरासत में भेजा जाए।

इससे पहले रविवार को पुलिस ने इंद्राणी मुंबई वर्ली स्थित उसके आवास में ले जाकर हत्या का पुनः दृश्यांकन किया था। इस दौरान इंद्राणी पुलिस के साथ उस गैरेज की ओर भी जाते दिखीं जहां कार में शीना की लाश को एक दिन तक रखा गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें