फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक के कहने पर दोस्त ने दे दी एक उभरते क्रिकेटर की बलि

Tue, 17 Nov 2015 12:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
साउथ अफ्रीका में एक भारतीय मूल के क्रिकेटर का गला रेतकर बेरहमी से हत्या करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हत्या के आरोप में गिरफ्तार तीनों आरोपी क्रिकेटर के दोस्त हैं।
विज्ञापन


मामले की प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि भारतीय खिलाड़ी की हत्या अंधविश्वास में पड़कर बलि चढ़ाने पर की गई। खबरों में यह भी कहा गया है क्रिकेटर नवाज खान मानसिक रूप से स्थिर नहीं था।

नवाज खान नाम का भारतीय खिलाड़ी को उसके दोस्तों ने अपने पास के जंगली इलाके में बहला कर ले गए और फिर वहां पर उसका गला रेत दिया।
विज्ञापन

तांत्रिक मांग रहा था इंसान का सिर

हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, आरोपी 21 वर्षीय युवक, उसका दोस्त ठांडेवाखे दुमा और एक तांत्रिक ने नवाज खान को जंगल में ले जाकर झाड़ी काटने वाले चाकू 'खुखरी' से उसका गला रेत दिया।

पुलिस के अनुसार, तांत्रिक ने आरोपी युवक से कहा था कि वह अगर इंसान का सिर ले आएं तो वह उनकी समस्या का समाधान कर सकता है। इसके बाद आरोपी ने अपने दोस्त नवाज खान को बुलाया और फिर उसका सिर हा‌सिल करने के लिए जंगल में उसका गला रेत‌ दिया।

इस मामले की पड़ताल में पुलिस को नवाज का मोबाइल एक शख्स के कब्जे से बरामद हुआ है जिसके बाद दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गौरतलब है कि भारतीय मूल के नवाज खान को 2013 में क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड मिला था। नवाज खान की मां ने कहा कि उनका बेटा हमेशा स्पोर्ट को जीता था। इस अमानवीय घटना से मां जाकिया खान बेहद दुखी हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें