फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोती हुई शादीशुदा प्रेमिका को उठाकर मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के विवाहिता प्रेमिका की हत्या के बाद युवक ने खुद को गोली से उड़ा दिया।
विज्ञापन


सुबह घटना का पता लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके से 315 बोर का तमंचा बरामद कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही प्रेमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।  

गांव अमावती कुतुबपुर निवासी राजपाल यादव की बेटी पुष्पा (18) के घर के सामने रहने वाले कुनबे के ही वीरपाल यादव (22) से प्रेम संबंध थे। इस पर राजपाल ने 30 अप्रैल 2015 को पुष्पा की शादी रजपुरा क्षेत्र के भीकमपुर जैनी में कर दी। बेटी ब्याह के बाद दूसरी बार मायके आई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

हत्या करने के बाद खेत में खुद को मार ली गोली

इस बीच दोनों का एक दूसरे से मिलना जारी रहा। परिजनों को जब इस बात की जानकारी हुई तो पिता राजपाल ने ससुराल वालों को खबर दी कि वह पुष्पा को ले जाएं। शुक्रवार को पुष्पा का रौना (विदाई) होना था।

वीरपाल को जब इसकी भनक लगी तो उसने अपनी मां से कहा कि या तो पुष्पा उसके साथ रहेगी या फिर मरेगी। चाचा नौबत ने अपने भतीजे वीरपाल को समझाया, लेकिन वह नहीं माना और उन पर भी तमंचा तान दिया।

इधर, जानकारी मिलने पर राजपाल ने अपनी बेटी को घर से हटा दिया और रात में अपने भाई के घर सुला दिया। शुक्रवार की तड़के करीब चार बजे वीरपाल दीवार फांद कर घर में घुस गया। बहनों के साथ सो रही पुष्पा को उठाया और उसको गोली मार दी।

इसके बाद गांव से बाहर खेतों में गया, जहां उसने खुद को गोली से उड़ा दिया। सुबह जब लोग जागे तब घटना की जानकारी हुई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया और सुबह सात बजे पुलिस को खबर दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें