फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैरी कॉम ने किया खुद के बारे में बड़ा खुलासा

Fri, 17 Jan 2014 01:02 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज मैरी कॉम ने बताया है कि 18 साल की उम्र में उनसे भी रेप की कोशिश की गई थी। लेकिन उन्होंने दरिंदे को मुंहतोड़ जवाब दिया था।
विज्ञापन


मैरी कॉम ने रेप जैसी घटनाओं से बचने और दरिंदों से मुकाबले के लिए महिलाओं को शारीरिक तौर पर चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए प्रशिक्षण लेने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने महिलाओं को निडर होकर मुकाबला करने की बात कही।

उन्होंने बताया कि रविवार को वह चर्च जा रही थीं। उस समय वह पारंपरिक ड्रेस पहने हुए थीं। देर होने की वजह से चर्च जाने के लिए उन्होंने एक रिक्शा लिया। तभी अचानक रिक्शा चालक ने उनका हाथ पकड़ लिया और उनसे छेड़छाड़ की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब उन्होंने उसे कई पंच मारे, वह वहीं चित हो गया। उन्होंने बताया कि वह इसलिए बच गईं क्योंकि वह चुस्त-दुरुस्त थीं। लेकिन उस घटना ने उनको सिखाया कि एक महिला होने के कारण उन्हें हर समय सतर्क रहने की जरूरत है।

वह कोलकाता में फिक्की महिला संगठन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रही थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें