फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी ने कलेजा खाकर पिया खून

Fri, 08 Aug 2014 12:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जुए में हारने के बाद मजदूर की हत्या करने वाले ने उसका कलेजा निकालकर भूनकर खाया और खून पीया था। वारदात में शामिल एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके बयान और प्राथमिक जांच में इसकी पुष्टि हुई है। पुलिस ने मजदूर के कलेजे का झाड़ियों में फेंका गया हिस्सा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


घटना गोरखपुर के खजनी की है। यहां चिलुआताल के सोनबरसा निवासी पप्पू (32) खजनी के बोगा में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। मंगलवार रात भट्ठे पर झारखंड निवासी मजदूर जनक के साथ जुआ खेल रहा था।

हारने के बाद जनक उधार जुआ खेलने का दबाव बनाने लगा। पप्पू के मना करने पर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इसके बाद जनक ने अपनी पत्नी और साथी मजदूर पवन के साथ मिलकर पप्पू को भट्ठे से कुछ दूरी पर ले जाकर चाकू से सीने और पेट पर वार करके हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

कलेजे का कुछ हिस्सा भूनकर खा गए

आरोपियों ने प्रत्यक्षदर्शी मजदूरों को भी धमकी दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दंपति अपना सामान समेटकर भट्ठे से फरार हो गए थे।

मामले की तफ्तीश में जुटी खजनी पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि सोनू से पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा हुआ। पवन ने बताया कि जनक ने पत्नी की मदद से पप्पू को चाकू से काट डाला था।

इस दौरान उन लोगों ने उसका कलेजा निकाल लिया और खून एक बर्तन में इकट्ठा किया था। कलेजे का कुछ हिस्सा वे भूनकर खा गए और बाकी भट्ठे के पास झाड़ियों में फेंक दिया। इकट्ठा किया पप्पू का खून भी जनक ने पी लिया था।

झाड़ी में फेंका गया कलेजे का टुकड़ा बरामद

पवन से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने झाड़ी में फेंका गया कलेजे का टुकड़ा बरामद कर लिया है। सूत्र बताते हैं कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी डॉक्टरों ने पप्पू के शरीर में कलेजा न होने की जानकारी दी है।

एसपी(ग्रामीण) हरीश चंदर ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में उसने जघन्य तरीके से हत्या करने की बात कबूल की है।

आरोपियों ने हत्या के बाद कलेजे को खा लिया था। झाड़ियों में फेंका गया कलेजे का टुकड़ा भी बरामद हुआ है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस बारे में पुष्टि होगी।
विज्ञापन

भट्ठा सीज, सबका होगा वेरिफिकेशन

कच्ची शराब, जिस्मफरोशी समेत तमाम अवैध कामों का ठिकाना बन चुके ईंट भट्ठों को लेकर पुलिस गंभीर हो गई है। खजनी में मजदूर पप्पू के हत्यारोपी दंपति के पते और रिश्तेदारों के बारे में कोई ठोस सुराग न मिल पाने को लेकर पुलिस हैरान है। एसपी (ग्रामीण) के निर्देश पर फिलहाल खजनी के ईंट भट्ठे को सीज कर दिया गया है।

एसपीआरए ने सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने इलाकों में चलने वाले ईंट भट्ठों पर काम करने वाले मजदूरों का वेरिफिकेशन करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने भट्ठा मालिकों से अपने यहां काम करने वाले मजदूरों की सूची, उनके नाम पते और पहचान पत्र का ब्योरा तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें