फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो होटलों का मालिक निकला कार चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार हो रही कार चोरियों से परेशान पटना पुलिस ने सटीक सूचना के बाद एक चोर को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो दंग रह गई। आरोपी चोर ने पुलिस को बताया कि उसने चोरी के पैसों से ही दो होटल खड़े कर लिए।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी का सोनू आलम ने पुलिस को बताया कि दो होटल बना लेने के बाद भी उसने इस काम को नहीं छोड़ा और लगातार चोरियों को अंजाम देता रहा।

आरोपी ने अपना एक गिरोह बना रखा था जो कार चोरी के बाद उन्हें नेपाल और देश के दूसरे राज्यों में बेचता था। इस गिरोह की नजर सिर्फ लग्जरी कारों पर होती थी और मौका पाते ही ये लोग उसे गायब कर देते थे।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने 60 से ज्यादा लग्जरी गाडियां चोरी करने की बात कबूल की है।
विज्ञापन

होटलों के बाद ये था अगला बिजनेस

आरोपी सोनू, इसापुर का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस चोरी की गई कारों को बरामद करने की कोशिश में जुटी है। उसने गिरोह के कई सदस्यों के नामों का भी खुलासा किया है। कार चोरी की कमाई से उसने पटना के एसपी वर्मा रोड और एग्जिबीशन रोड पर दो होटल खड़े कर लिए।

पुलिस के अनुसार, आरोपी कारों का लॉक खोलने में एक्सपर्ट है।

पुलिस को आरोपी का सुराग एक चोरी की घटना से ही मिला था। आरोपी ने राजधनी के एक इलाके से एसयूवी कार चुराई। ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।

उसने पुलिस को बताया कि उसके गैंग में 10 से ज्यादा लोग शामिल हैं। इनमें से 4 उसके भाई हैं और बाकी उसके होटल में काम करते हैं। होटल बनाने क‌े बाद अब वह कार चोरी से मिलने वाला पैसा रीयल एस्टेट के कारोबार में लगाता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें