फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर बेटी को प्रेमी के साथ देखा और...

Mon, 14 Oct 2013 02:50 PM IST
अमर उजाला, सिंधौली (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर में सिंधौली थाना क्षेत्र के एक गांव में घर की छत पर बेटी को प्रेमी के साथ देख बौखलाए लड़की के घरवालों ने दोनों को लाठी-डंडों से जमकर पीटा।
विज्ञापन


पिटाई से जहां युवक की मौत हो गई, वहीं युवती घायल हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लाठी से युवक का गला दबाने का खुलासा भी हुआ है।

घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हत्या के आरोप में लड़की की मां को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि नामजद चार अन्य फरार हैं।

जिले के गांव सैजना निवासी दलित होमगार्ड बाबूराम के 18 वर्षीय बेटे रजनीश के एक युवती से प्रेम संबंध थे। बताया जाता है कि रजनीश शनिवार रात युवती से मिलने उसके घर गया था।

युवक-युवती गुपचुप तरीके से छत पर मिले। इसी दौरान लड़की की मां की निगाह उन पर पड़ गई। लड़की की मां ने अपने पति और बेटे को यह बात बताई।

इस पर सभी लोगों ने युवक-युवती को घेर लिया और उनकी लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। पिटाई से युवक की मौके पर ही मौत हो गई और युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


बाबूराम का आरोप है कि उसका बेटा रात में शौच के लिए घर से निकला था। तभी लड़की पक्ष के लोग उसे पकड़कर अपने घर ले गए और बंधक बनाने के बाद उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


एसपी देहात मुनिराज जी ने बताया कि युवक की मौत के मामले में लड़की की मां, बाप, भाई और दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें