फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पिता ने बेटी को कुल्हाड़ी से काटा डाला

Tue, 15 Dec 2015 12:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर में किशोरी के प्रेम संबंध की जानकारी होने पर उसके पिता ने शनिवार की रात कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया। दुर्गंध आने पर लोगों ने सोमवार को सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव निकलवाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला देहात कोतवाली के पिपराडाड़ गांव का है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अंजली (17) कक्षा दस की छात्रा थी। स्कूल आते-आते समय उसका क्षेत्र के एक युवक से प्रेम संबंध हो गया। जानकारी होने पर उसके पिता राकेश पाल ने युवक से मिलने पर पाबंदी लगा दी।

पिता की डांट से क्षुब्ध अंजली गुरुवार की रात घर से गायब हो गई। सुबह पिता ने उसकी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिली।

मां के अनुसार शनिवार की रात अंजली घर आई तो उसने उसे डांट फटकार लगाई और समझा-बुझाकर खाना खिलाने के बाद सोने के लिए भेज दिया। लेकिन थोड़ी देर में उसका पिता घर आ गया और उसने बेटी के साथ जो किया वह दहला देने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कुंए से निकलवाया शव

इसी बीच उसके पिता आ गए और दो दिनों तक गायब रहने का कारण पूछने लगे। इसी को लेकर दोनों में विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर पिता ने कुल्हाड़ी से बेटी के सिर तथा शरीर पर वार कर हत्या कर दी और शव घर के पास स्थित कुएं में फेंक दिया।

सोमवार को जब कुएं से दुर्गंध आने लगी तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर एसपी सिटी अजय सिंह, सीओ सदर रामनाथ वर्मा, देहात कोतवाल शफीक अहमद पहुंचे और शव को बाहर निकलवाते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

मामले पर मिर्जापुर के एसपी ने कहा है कि पिता ने बेटी की हत्या की है। उसकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया गया। आरोपी ने बेटी को कई बार मना किया था लेकिन बेटी के बिना बताए घर से गायब रहने पर वह आपा खो बैठा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें