फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के प्यार में वो पागल था, मार डाला

Mon, 10 Mar 2014 01:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
वह युवक उनकी बहन के प्यार में पागल था। भाइयों को यह किसी भी तरह से मंजूर नहीं था। फिर क्या था, दोनों सगे भाइयों ने मिलकर रच डाली एक खौफनाक साजिश।
विज्ञापन


यूपी के फैजाबाद नगर थाना क्षेत्र भाइयों ने मिलकर अपनी बहन के प्रेमी को जिंदा जला डाला। हालांकि इस साजिश में बहन ने भी बराबर साथ दिया।

भाइयों के कहने पर उस लड़की ने अपने प्रेमी को महाशिवरात्रि पर फतेहगंज क्षेत्र बुलाया। वहां पहले से मौजूद लड़की के भाइयों ने उसकी जमकर पिटाई की और उसके बाद उसके शरीर पर मिट्टी का तेल डाल आग लगा दिया।

आग लगाने के बाद भाई-बहन वहां से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई।

प्रेमी को फोन करके मंदिर बुलाया था

पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करके आरोपी दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, आरोपी भाइयों का कहना है कि युवक ने आत्महत्या की थी।

रविवार को रिकाबगंज चौकी पहुंचे मृतक टकसाल निवासी मंगल सोनी के परिजनों ने बताया कि साजिश के तहत महाशिवरात्रि की शाम युवती के भाई दीपू ने अपने मित्र संदीप के मोबाइल से फोन करवा मंगल को फतेहगंज क्षेत्र बुलाया था।

तय साजिश के तहत वहां पहुंचने पर मंगल को भांग पिलाई गई और नशा चढ़ने के बाद युवती के भाइयों महेश गुप्ता व दीपू ने युवती की मिलीभगत से मंगल की पिटाई की और अधमरा कर उसके ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेल आग लगा दी।
विज्ञापन

दोनो भाई हो गए गिरफ्तार

इस वारदात में मंगल गंभीर रूप से झुलस गया था और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाने के बाद डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। शनिवार की रात मंगल की मौत हो गई।

इस मामले में फतेहगंज क्षेत्र के गणेशगंज मकबरा निवासी युवती तथा उसके दो भाइयों महेश गुप्ता, दीपू गुप्ता तथा अन्य को मारपीट, जानलेवा हमला आदि की धारा में आरोपित किया गया था।

रविवार की सुबह मृतक के परिजन व मोहल्लेवालों ने रिकाबगंज चौकी पहुंच प्रदर्शन व हंगामा किया तो इलाकाई पुलिस सक्रिय हुई। कोतवाली पुलिस युवती के परिजनों को थाने लाई है।

इस बाबत एसपी सिटी आरएस गौतम ने बताया कि पुलिस दर्ज मुकदमे की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें