फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजाई में युवती को देख फैल गई सनसनी

Mon, 12 May 2014 04:14 PM IST
व्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद गांव के पास रामगंगा फीका दोआब नहर में एक युवती की लाश दिखाई देने से सनसनी फैल गई। सूचना के करीब तीन घंटे बाद लाश मिलने पर पुलिस की जान में जान आई।
विज्ञापन


लाश झाल में रस्सी से फंसी मिली, जो रजाई में लिपटी थी। पुलिस लाश को दो दिन पहली मान रही है। शिनाख्त की कोशिश की गई, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ऑनर किलिंग की आशंका जता रही है।

रविवार की सवेरे करीब दस बजे पुलिस को सूचना मिली की एक लाश रजाई से बंधी हुई माधोवाला के नजदीक नहर में पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस को कड़ी मशक्कत के बाद भी लाश नहीं मिली।
विज्ञापन

कहीं प्रेम की भेंट तो नहीं चढ़ी युवती?

पुलिस काफी देर तक गांव खैराबाद के पास डेरा जमाए बैठी रही। इसी बीच शव झाल में फंसा मिला। पुलिस ने बाहर निकालकर देखा तो उसमें एक करीब 24 वर्षीय युवती की लाश थी।

पुलिस ने आसपास के गांव में शिनाख्त की कोशिश की, पर कामयाबी नहीं मिली। युवती के कान में दो आर्टीफिशियल बाली पड़ी थीं। उसके सूट सलवार फिरोजी रंग तथा गले में गुलाबी दुपट्टा पड़ा हुआ था।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। शव पानी से बुरी तरह से गल व फूल गया था। शव की हालत देखकर पहचान करना मुश्किल है

दो दिन पहले ही दो बहनें हुई थीं गायब

युवती की इस तरह निर्मम हत्या कर शव रजाई से लिपटा देख पुलिस ऑनर किलिंग की आशंका जता रही है। पुलिस को लग रहा है कि परिजनों ने युवती की हत्या कर शव को नहर में पत्थरों से दबा दिया हो।

शव फूलने के बाद पानी में ऊपर पर आ गया। इसी के चलते वह पानी के बहाव में आ गया। दो दिन पहले एक गांव की दो बहनें गायब हो गई थीं। ग्रामीण ये भी कयास लगा रहे हैं कि उनमें से ही तो कोई नहीं है। कभी परिजनों ने हत्या के बाद युवतियों की थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई हो।

एसओ धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि युवती की शिनाख्त व पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। युवती की शिनाख्त के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन

पेड़ पर लटका था शव

वहीं, मिर्जापुर गांव में रविवार को ग्रामीण शौच के लिए जा रहे थे कि उन्हें शब्बीर के खेत में खड़े नीम के पेड़ पर शव लटका दिखाई दिया। शव देख ग्रामीणों की हवाइयां उड़ गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतारकर शिनाख्त कराई।

जांच में पता चला कि शव बाल किशनपुर निवासी अनुराग (24) पुत्र मुखराम का है। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी। घटना का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

भारी संख्या में ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि अनुराग ने शनिवार की देर शाम फोन कर बताया था कि वह एक दावत में जा रहा है। इसके चलते परिजनों ने उसकी कोई तलाश भी नहीं की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें