फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा से दुष्कर्म कर होमगार्ड फरार

Mon, 14 Sep 2015 01:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ककरौली थाना क्षेत्र के गांव की वृद्धा, होमगार्ड की हैवानियत का शिकार बनाई गई। करीब 55 वर्षीय आरोपी खेत में खींचकर दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


ककरौली थानाक्षेत्र अंतर्गत एक गांव  करीब 65 वर्षीय वृद्धा खेत में चारा काटने गई थी। इस दौरान होमगार्ड के रूप में कई जगह तैनात रहा आरोपी पहुंच गया।

मारने की धमकी देते हुए जबरदस्ती खेत में खींचकर ले गया और दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गया। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को होमगार्ड की हैवानियत बताई।
Trending Videos
विज्ञापन

कार्रवाई की मांग

गुस्साए परिजनों ने गांव में आरोपी की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर घटना बताई। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने पीड़िता को कार्रवाई का भरोसा दिया। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, मगर वह हाथ नहीं लगा है।

पुलिस का कहना था कि पीड़िता के अनुसार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें