अहमदाबाद में एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ होने से हड़कंप मच गया है। यह रैकेट ऑनलाइन चलाया जा रहा था और इसके जरिए देश के तमाम शहरों से लड़कियां सप्लाई की जाती थीं।
विज्ञापन
रैकेट चलाने वाले वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन ऑफर देते थे और वर्जिन लड़कियां दिलाने का लालच भी देते थे। लड़कियों की लिस्ट में कॉलेज स्टूडेंट् , अल्ट्रा मॉडर्न हाउसवाइफ, मॉडल, टीवी एंकर और सेलेब्रिटी भी शामिल थीं।
रैकेट का खुलासा वाट्सएप पर वायरल हुई एक कॉलगर्ल की तस्वीर से हुआ। दरअसल ग्राहकों के पास भेजी जाने वाली ये तस्वीर लीक हो गई और इसी के जरिए इसकी कड़ी जुड़ने लगी।
विज्ञापन
पड़ताल के बाद उस वेबसाइट का भी पता चल गया जिसके जरिए ये रैकेट चलाया जा रहा था। वेबसाइट पर खूबसूरत और पढ़ी-लिखी महिलाओं के साथ संबंध बनाने के ऑफर दिए जा रहे थे।
'वर्जिन' लड़कियों के लिए वसूलते थे ऊंचे दाम
ये खुलासा टीओआई ने एक स्टिंग के जरिए किया। टीओआई की रिपोर्ट मे बताया गया कि रैकेट पूरे देश में सक्रिय था और ऑनलाइन बुकिंग के बाद किसी भी शहर में ग्राहकों तक लड़कियां पहुंचाता था। वेबसाइट के जरिए कॉलगर्ल और कॉलब्वॉय की भर्तियां भी की जा रही थीं।
जो भी ग्राहक इन्हें मिलता था उसे 10-11 लड़कियों की तस्वीरें दिखाई जाती थीं और एक रात बिताने की एवज में 15 हजार से लेकर 80 हजार रुपए तक वसूले जाते थे।
वेबसाइट के जरिए इस बात पर जोर दिया जा रहा था कि उनकी यहां मौजूद कॉलगर्ल बिना कंडोम के भी पूरी तरह सुरक्षित संबंध बनाने के लिए फिट हैं।
रैकेट चलाने वाले लोग ऑनलाइन ऑर्डर लेने से पहले 50 फीसदी पैसा एडवांस जमा कराते थे।
स्टिंग में हुई बातचीत में एक एजेंट ने बताया कि एक रात के लिए कम से कम 12 हजार रुपए देने होंगे, जबकि 2 घंटे के लिए 6 हजार रुपए। उसने यह भी कहा कि 17 साल की वर्जिन लड़की पाने के लिए उसे 60 हजार रुपए खर्च करने होंगे।
ऐसे पहुंचाई जाती थी कॉलगर्ल
पड़ताल के दौरान जब एजेंट को दोबारा फोन किया गया तो इस बार उसने रेट बढ़ा दिए। एजेंट ने यह भी कहा कि अहमदाबाद के एक थ्री स्टार होटल में लड़की और ग्राहक के नाम से कमरे बुक कराए जाएंगे, जो कि अगल बगल होंगे और रात में लड़की चुपचाप उसके कमरे में पहुंच जाएगी।
एजेंट ने यह हिदायत भी दी कि अगर वहां पुलिस की रेड पड़ती है तो लड़की चुपचाप निकलकर अपने कमरे में पहुंच जाएगी और दोनों सुरक्षित रहेंगे।
इन शहरों में भी भेजी जाती थीं लड़कियां जांच में पता चला कि यह रैकेट गुजरात के भरूच से चलाया जा रहा था लेकिन ये लोग लड़कियां अहमदाबाद भेजते थे। इसके अलावा पटना, कोलकाता, जमशेदपुर, भागलपुर, रांची, रायपुर, ईटानगर, भुवनेश्वर, संभलपुर, जयपुर, अजमेर, मुंबई, दिल्ली एनसीआर, बंगलुरू, हैदराबाद, चंडीगढ़ और अंबाला समेत देश के कई अन्य शहरों में भी कॉलगर्ल भेजी जाती थीं।
जिस वेबसाइट के जरिए यह सारा खेल चल रहा था उसमें एक कोने पर कॉलगर्ल और जिगोलो (कॉलब्वॉय) की भर्ती का भी विकल्प दिया गया था।
रैकेट चलाने वाले लोग विज्ञापन में ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर लड़के लड़कियों को आकर्षित करते थे। इस धंधे से जुड़ी कॉलगर्ल और जिगोलो को भी ये लोग आकर्षित करते थे और मासिक पैकेज पर उन्हें रखते थे।
इस मामले में क्राइम ब्रांच के डीसीपी हिमांशु शुक्ला ने कहा कि ऐसे रैकेट पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। गुरुकुल के पास एक होटल में महिला पुलिस ने रेड डालकर ऑनलाइन चल रहे एक बडे़ रैकेट का खुलासा किया है। ऐसी वेबसाइट की पहचान की जा रही है। इसके बाद इसके दलालों को भी दबोच लिया जाएगा।