एक 50 साल की दादी ने अपनी करीब नौ साल की पोती को दौड़ा-दौड़ाकर उसकी जान लेने के लिए जेल भेजा गया है। कोर्ट ने दादी की इस अमानवीय काम के लिए आजीवन कारावास दिया है।
मेट्रो ऑनलाइन के अनुसार, ब्रिटेन में जॉयस हार्डिन नामकी एक महिला अपनी नौ साल की पोती को जबरदस्ती दौड़ाया। दादी पर आरोप है कि कि जब तक बच्ची दौड़ते-दौड़ते जमीन पर नहीं गिर गई तब तक उसकी दादी जॉयस ने उसे रुकने नहीं दिया।
दौड़ते दौड़ते थककर बच्ची गिर पड़ी और उल्टियां करने लगी। मामला गंभीर होने पर बच्ची को निकट अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन वहां पर दो दिन बाद ही बच्ची की मौत हो गई। दादी के खिलाफ गवाही के तौर पर पड़ोंसियों ने कोर्ट में बयान दिया कि उन्होंने बच्ची को दो घंटे तक पार्क में दौड़ते देखा। इस दौरान बच्ची की दादी के हाथ में एक छड़ी भी थी।