फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः गैंगरेप के बाद दो महिलाओं की हत्या!

Tue, 26 Aug 2014 12:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में महिलाओं के प्रति हो रहे अपराध तो बढ़ते ही जा रहे है। इसी कड़ी में मथुरा में आज दो महिलाओं के शव मिलने से सनसनी फैल गई। थाना हाईवे और फरह क्षेत्र में मिले दोनों शव नग्नावस्था में पड़े थे। दोनों की दुराचार के बाद हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


थाना सदर बाजार क्षेत्र में सुबह दस बजे गांव औरंगाबाद के लोगों ने गोकुल बैराज रोड स्थित कालोनी गणेश पुरम के पीछे खादर यमुना रेती में एक 32 वर्षीय महिला का शव देखा। मौके पर उपस्थित लोगों के अनुसार शव को देखकर लग रहा था कि उसे हाल ही में फेंका गया है और उसकी गला दबाकर हत्या की गई है।

महिला के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। इसके अलावा शरीर पर खींचने के और स्ट्रगल मार्क थे। उसके साथ दुराचार की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर एसपी सिटी मनोज सोनकर और सीओ सिटी अनिल यादव मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

गैंगरेप के बाद दलित किशोरी को पिलाया जहर

दूसरी घटना थाना फरह क्षेत्र की है। हाईवे किनारे फतिहा गांव के निकट बनी एक कोठरी के पास शीशम के पेड़ के नीचे एक 25 वर्षीय युवती का शव नग्नावस्था में दो दिन से पड़ा था। शव के पास उसका लाल रंग का हैंगिंग बैग भी पड़ा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फरह पुलिस को दी, लेकिन वह अनसुना करती रही।

सोमवार दोपहर को पत्रकारों ने अधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराया तब पुलिस सक्रिय हुई। सड़े गले शव को लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम को भिजवाया। ग्रामीणों ने युवती संग दुराचार के बाद हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।

वहीं, मेरठ में एक दलित किशोरी के साथ गैंगरेप कर उसे जहर पिलाने का मामला सामने आया है। परतापुर थाना क्षेत्र में दलित किशोरी से फार्म हाउस पर गैंगरेप कर मामला दबाने के लिए उसे कीटनाशक (जहर) पिलाकर मारने की कोशिश की गई।

सोमवार को होश में आने पर परिजन पीड़ित युवती को लेकर थाने पहुंचे। सीओ ब्रह्मपुरी का कहना है कि मामला दुष्कर्म का है। नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

परतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बस्ती में रहने वाली 15 साल की किशोरी दिल्ली रोड स्थित एक सब्जी फार्म में मजदूरी करती थी। रिठानी निवासी सोनू द्वारा उसे ठेके पर लिया जाना बताया गया।

लिफ्ट देकर किया महिला से गैंगरेप

पीड़िता ने सोमवार को पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम फार्म हाउस में ही उसके साथ खेत मालिक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति ने भी उसके साथ बुरा काम किया। जो सोनू के साथ रहने वाला बताया गया। इस दौरान उसे जबरन कीटनाशक पदार्थ पिला दिया गया। इससे वह बेहोश हो गई।

काफी देर बाद भी जब किशोरी घर नहीं पहुंची तो परिजन उसे खोजते हुए फार्म हाउस पहुंचे। परिजन पहले यही समझे कि किसी बीमारी के चलते किशोरी बेहोश हो गई होगी। परिजनों ने अपने स्तर से ही उसका इलाज कराया। सोमवार को होश में आने पर किशोरी ने अपने साथ हुई वारदात के बारे में बताया तो परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने थाने पहुंचकर पूरा मामला बताते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की।

दूसरी तरफ, मुजफ्फरनगर में लिफ्ट देकर एक महिला से गैंगरेप किया गया है। तितावी थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला को शाहपुर से गांव तक बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने युवक ने दो साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। एसएसपी के आदेश पर एक महिला समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि 22 अगस्त को वह मायके से लौट रही थी। देर शाम शाहपुर बस स्टैंड पर वह वाहन के इंतजार में खड़ी थी। उसी समय गांव मांडी निवासी बाइक से वहां पहुंचा और गांव तक छोड़ने की बात कहते हुए बाइक पर बैठा लिया।
विज्ञापन

तमंचे के बल पर ईख के खेत में खींचा

महिला के अनुसार गांव के रास्ते में खतौला-मांडी के बीच मांडी के तीन लोग सड़क किनारे खड़े मिले, जिन्हें देख चालक ने बाइक रोक दी। आरोप है कि बाइक रुकते ही वहां खड़े दो युवकों ने महिला को तमंचों के बल पर ईख के खेत में खींच लिया। वहां तीनों ने महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया और पीड़िता को वहीं छोड़कर फरार हो गए।

पीड़िता ने किसी तरह अपने पति को घटना की सूचना दी, जिस पर वह महिला को लेकर तितावी थाने पहुंचा। आरोप है कि पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की, जिस पर पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी एचएन सिंह के निर्देश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली, जबकि इस मामले में एक महिला को भी नामजद किया गया है।

वहीं रोजा में शस्त्रों के बल पर तीन दबंगों ने किशोरी को अगवाकर सात दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप किया। किसी तरह से बदमाशों के चंगुल से छूटने के बाद किशोरी अपने घरवालों के साथ पिछले एक सप्ताह से थाना रोजा के चक्कर काट रही है, लेकिन पुलिस उसकी फरियाद सुनने को तैयार नहीं है। मीडिया के सामने अपना दर्द बयां करते ही पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उसका मेडिकल कराया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें