फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहब्बत, शादी और फिर प्रेमी का कत्ल

Wed, 25 Sep 2013 02:26 PM IST
अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एक प्रेमी युगल ने घर से भागकर शादी कर ली। और फिर कुछ दिनों बाद वापस घर लौट लाए। लेकिन लड़के के घरवालों ने प्रेमिका को बहू मानने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


मामला पुलिस के पास पहुंचा तो दबाव में लड़की अपने घर लौट गई। यह बात उसके घरवालों को नागवार लगी। उन्होंने इस बात से नाराज होकर सोमवार रात लड़की के प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी।

'सेक्स करती रहो, वरना एमएमएस बांट दूंगा'

सूचना पर पुलिस ने प्रेमिका के भाई को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि प्रेमिका एक महिला समेत फरार है। बताया जा रहा है कि परिजनों के कहने पर ही लड़की ने प्रेमी को घर पर बुलाया था। घटना उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की है।
विज्ञापन


साजिश में प्रेमिका भी शामिल
अंतू थाना क्षेत्र के जूड़ापुर निवासी पप्पू सोनी (22) मानधाता थाना क्षेत्र के सरायमुरार सिंह हरकापुर गांव की एक किशोरी को 4 जून, 2013 को घर से लेकर भाग गया। करीब पंद्रह दिन बाद वे घर लौटे तो लड़की को पप्पू के घरवालों ने साथ रखने से इनकार कर दिया।

भाई चार महीने तक बहन से करता रहा रेप

पप्पू ने बेल्हा देवी मंदिर में शादी कर ली लेकिन घरवालों ने उसे भी मानने से इनकार कर दिया। पुलिस के दबाव पर लड़की अपने घर चली गई। समाज में हुई बदनामी से लड़की के परिवार वाले खासे आहत थे। इसके बाद भी चोरी चुपके दोनों गांव की एक महिला के घर मिलते थे। इससे नाराज किशोरी के भाइयों ने बहन से प्रेमी को बुलवाया।

सोमवार को पप्पू एक मित्र के साथ बाइक से प्रेमिका के घर रात करीब 11 बजे पहुंचा। घर से दूर बाइक रोक वह पैदल ही प्रेमिका से मिलने पहुंच गया। लड़की जैसे ही घर से बाहर निकली, उसी समय उसके भाई हाथ में लाठी-डंडा लेकर उस पर टूट पड़े। यह देख उसका साथी बाइक लेकर भाग निकला। उन्होंने पप्पू को गांव में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

वह जान बचाने के लिए एक महिला के घर पहुंचा। दरवाजा भीतर से बंद था। उसकी चीख सुनने के बाद भी किसी ने दरवाजा नहीं खोला। पीछा कर रहे लोगों ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

मुकदमा
सूचना पर पहुंचे मानधाता के प्रभारी निरीक्षक चंद्रबली यादव ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पप्पू के चाचा बंशीलाल सोनी की तहरीर पर रंजीत पटेल, अजय पटेल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जबकि प्रेमिका और गांव की एक महिला फरार है।
विज्ञापन


कोतवाल चंद्रबली यादव ने बताया कि प्रेमी युवक की हत्या बदले की भावना से की गई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रेमिका और एक महिला की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें