फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इज्जत बचाने के लिए खेल गई जान पर...

Fri, 13 Dec 2013 01:23 PM IST
अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दो छात्राओं के साथ चलते ऑटो में चालक और उसके हेल्पर ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने और चिल्लाने पर चालक ऑटो को तेजी से भगाने लगा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में गुरुवार दोपहर की घटना में वे छात्राओं से मारपीट करने लगे। इसी बीच एक छात्रा चलती ऑटो से कूद गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। अभिभावकों ने थाने में विरोध जताया। छात्राओं ने सुरक्षा की मांग की।

मैथॉडिस्ट गर्ल्स इंटर कालेज में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। गुरुवार को 10वीं की छात्राओं का सोशल साइंस का पेपर था। पेपर खत्म होने के बाद साढ़े 12 बजे हरथला और हिमगिरी कॉलोनी की दो छात्राएं पीलीकोठी से घर जाने के लिए ऑटो में बैठीं।
विज्ञापन


डीएम आवास के पास चालक और हेल्पर ने अभद्रता शुरू कर दी। छात्राएं चिल्लाईं तो चालक ने ऑटो की स्पीड बढ़ा दी। एडीएम सिटी आवास के पास हिमगिरी में रहने वाली छात्रा बुरी तरह सहम गई और चलती ऑटो से कूद गई।
विज्ञापन


सड़क पर गिरने से उसका सिर फट गया। खून बहता देख चालक ने ऑटो रोककर दूसरी छात्रा को उतारा और वाहन समेत फरार हो गया। पीछे से ऑटो में आ रही सहेलियां रुकीं, तब छात्रा को अस्पताल लाईं। सूचना पर परिवार वाले भी पहुंचे।

छात्रा की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद लोगों ने थाने में हंगामा किया। पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें