लिफ्ट देने के बहाने दो युवकों ने इंटर की छात्रा के साथ बलात्कार किया। विरोध करने पर उसको जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
रामपुर जिले के पटवाई थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा एक कॉलेज में 12वीं में पढ़ती है। आरोप है कि जब वह स्कूल जा रही थी तब रास्ते में उसे गांव के ही दो युवकों ने रोक लिया और उसको कॉलेज के लिए लिफ्ट दे दी।
आरोप है कि दोनों युवक छात्रा को काशीराम कॉलोनी में ले आए, जहां दोनों युवकों ने उसके साथ बलात्कार किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बाद में छात्रा ने परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी।
छात्रा की मां उसे लेकर थाने आई। पटवाई के दो युवकों के खिलाफ बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है।
बताते हैं कि छात्रा ने दोनों युवकों के खिलाफ पटवाई थाने में छेड़छाड़ की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।