फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से अगवा कर मासूम से की हैवानियत

Sat, 13 Jun 2015 11:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में घर के बाहर सो रही तीन वर्षीय मासूम को अगवा कर उसके साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


परिवारीजनों के आरोप पर पुलिस ने अपहरण, मारपीट और छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मासूम का मेडिकल कराया जाएगा। मेडिकल रिपोर्ट में यदि दुष्कर्म की पुष्टि होती है तो उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

परिवारीजनों का आरोप है कि तीन वर्षीय मासूम पांच जून की रात घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी। रात करीब एक बजे उसे कोई दरिंदा उठा ले गया। अगले दिन सुबह यानि छह जून को वह वरुणा नदी के किनारे मिली। उसके सिर में चोट लगी थी। गुरुवार की रात परिवारीजन जैतपुरा थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन


उनका कहना था कि मासूम के साथ दरिंदगी की गई है। थानाध्यक्ष जैतपुरा जेएन तिवारी ने बताया कि सिर में चोट लगने से घायल मासूम को इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद नौ जून को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


अब परिवारीजन उसके साथ दरिंदगी होने का आरोप लगा रहे हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। मासूम का मेडिकल कराया जाएगा। मेडिकल रिपोर्ट में यदि दुष्कर्म की बात आती है तो उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें