फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते के भाई ने युवती को बेहोस कर बनाया हवस का शिकार

Tue, 09 Jun 2015 02:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्ते के एक भाई ने लड़की को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में भौराकलां थानाक्षेत्र की एक युवती की मौसी सिविल लाइंस क्षेत्र में रहती हैं। कई दिन पहले युवती अपनी मौसी के घर आ गई थी। शामली निवासी लड़की की बुआ का लड़का भी पहुंच गया। इस दौरान युवती ने घर लौटने की बात कही।

युवती की बुआ के लड़के ने उसे घर छोड़ने का भरोसा दिया। इस पर परिजनों ने युवती को बुआ के लड़के के साथ भेज दिया।
विज्ञापन

रास्ते में पिलाई कोल्ड ड्रिंक और फिर..

रोडवेज बस स्टैंड पर युवक ने जिद करके युवती को कोल्ड ड्रिंक पिलाई। इसके बाद युवती अचेत हो गई। काफी देर बाद युवती को होश आया। खुद को पास के ही खाली पड़े मकान में पाया। बुआ का लड़का गायब मिला।

होश आने पर युवती सिविल लाइंस थाने पहुंची। तहरीर में कहा गया कि शामली निवासी आरोपी ने कोल्डड्रिंक में नशे की गोलियां मिलाकर उसे पिलाया, जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई।

आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। जांच पड़ताल में पुलिस ने युवती के आरोप को सही माना। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। एसओ चंद्रकिरण यादव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें