फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे की नोंक पर छात्रा से गैंगरेप, खिलाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा में थाना रजबपुर क्षेत्र के एक गांव में दरिंदों ने हैवानियत की हदें पार कर दीं। कक्षा 11 की छात्रा से दो युवकों ने दुराचार किया और पुलिस में शिकायत करने की धमकी देने पर उसे जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया।
विज्ञापन


अस्त-व्यस्त हालत में घर पहुंचकर छात्रा बेहोश हो गई। उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। पीड़िता के भाई का आरोप है कि पुलिस ने तहरीर लेने से इंकार कर दिया।

थाना क्षेत्र के एक गांव की कक्षा 11 की छात्रा शनिवार शाम पांच बजे घर के पीछे खेतों में उपले लेने गई थी। वहां पहले से दो युवक बैठे थे। आरोप है कि उन लोगों ने छात्रा को दबोच लिया और शोर मचाने पर तमंचा दिखाकर चुप करा दिया और उसके साथ दोनों ने दुराचार किया।
विज्ञापन

दोबारा करने छात्रा से दरिंदगी

छात्रा ने मामले की शिकायत पुलिस से करने की बात कही तो इस पर युवकों ने छात्रा को दोबारा पकड़ लिया और जबरन उसे जहरीला पदार्थ खिलाने के बाद भाग गए।

लड़खड़ाते हुए घर पहुंची छात्रा ने परिजनों को मामले की जानकारी दी और इसके कुछ देर बाद बेहोश हो गई। भाई ने उसे प्राइवेट डॉक्टर के यहां भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

उधर, एसओ जसबीर सिंह ने बताया कि मेरे पास कोई तहरीर नहीं आई है, यदि तहरीर आएगी तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पहले भाई को फंसाया, फिर बहन को मारने की साजिश

पीड़ित छात्रा के भाई ने आरोप लगाया कि पहले आरोपियों ने उससे मारपीट की, फिर पुलिस में जाकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। जब उसने मामले की एसपी से शिकायत करने की बात की तो उन लोगों ने बहन से दुराचार कर जहर देकर मारने की कोशिश की।

भाई का आरोप है कि दोनों युवक काफी दिनों से स्कूल आते जाते उसकी बहन पर फब्तियां कस रहे थे। इसी के विरोध में मारपीट की गई थी।

अपराधों पर अंकुश लगाने और कानून का पालन कराने वाली पुलिस संवेदनशील मामलों में भी तहरीर मिलने का इंतजार करती है, जबकि कई ऐसे मामले आए जिनमें पुलिस ने अपनी तरफ से मामले की एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की। छात्रा के साथ गैंगरेप के मामले में पुलिस ने गांव पहुंचकर पड़ताल करने की जरूरत तक नहीं समझी।

एएसपी विजय गौतम ने कहा कि छात्रा के साथ दुराचार की जांच कराई जा रही है। वैसे दोनों पक्षों में पुराना मारपीट का मामला सामने आया है जिसकी रिपोर्ट दर्ज है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें