फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी का रिश्ता टूटा, प्रेमी को गंजा कर मुंह किया काला

Mon, 12 Aug 2013 03:07 PM IST
चंदौसी (संभल)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमिका के घरवालों ने उसकी शादी किसी और से तय कर दी। इससे नाराज युवती ने प्रेमी को खुदकुशी की धमकी दे दी। इस पर प्रेमी ने युवती से अपने संबंधों की दास्तां उसके होने वाले ससुराल वालों तक पहुंचा दी।
विज्ञापन


इसी बात पर शादी टूटने से नाराज युवती के घरवालों ने प्रेमी की जमकर धुनाई की। उसे गंजा कर मुंह पर कालिख पोत दी। यह घटना संभल जिला मुख्यालय क्षेत्र की है। हालांकि पुलिस को घटना की जानकारी नहीं है।

थाना कुढ़ फतेहगढ़ के एक गांव के युवक और युवती का प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा है। इस बीच युवक मुंबई चला गया और लड़की के घर वालों ने उसका रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया।
विज्ञापन


युवती ने फोन पर प्रेमी से कहा कि यदि उसने कुछ नहीं किया तो वह आत्महत्या कर लेगी। प्रेमी ईद से एक रात पहले गांव आया और जिस घर में लड़की का रिश्ता हुआ था वहां जाकर सच बता दिया। लड़की का रिश्ता टूट गया।

जब लड़की के घरवालों को इस बात का पता चला तो उन लोगों ने युवक को पकड़कर दुकान में बंद कर दिया। उसे मारा-पीटा, सिर के बाल काटे और मुंह काला करके छोड़ दिया।
विज्ञापन


युवती के परिजनों का कहना है कि रिश्ता टूटने की यह तीसरी घटना थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें