मध्य प्रदेश में एक लड़की ने दोस्तों के साथ बाहर जाकर गोलगप्पे खाने से मना करने पर कीटनाशक पीकर खुदकुशी कर ली।
ओल्ड सिटी एरिया में कांग्रेस नगर इलाके की बीकॉम छात्रा शबीना (25) ने अपनी मां से दोस्तों के साथ सड़क के किनारे पानी-पूरी (गोलगप्पे) खाने की जिद की।
मां के मना करने पर गुस्से में आकर शबीना ने आत्मघाती कदम उठा लिया और कीटनाशक पी लिया।
कीटनाशक पीने के बाद लड़की की हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद फौरन शबीना के माता-पिता उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, मगर उसे बचाया नहीं जा सका।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आत्महत्या के इस कदम के बाद लड़की के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।