फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतान की चाहत में पड़ोसी की बेटी को मार डाला, बलि की आशंका

Sun, 25 Oct 2015 12:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बेसवा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बच्ची का शव एक शख्स के घर की सीढ़ियों के नीचे से बरामद किया गया। अलीगढ़ के कस्बा बेसवा के निवासी विनोद की बेटी और तीन भाइयों में इकलौती बहन बीते शुक्रवार की दोपहर से लापता थी। घरवालों के लाख खोजने के बाद जब बच्ची नहीं मिली तो उनका शक पड़ोसी श्रीकिशन पर गया। इसकी वजह थी संतान प्राप्ति के लिए श्रीकिशन के घर पर आए दिन तंत्र-मत्र और टोना-टोटके के अनुष्ठानों का किया जाना।
विज्ञापन


पीड़ित विनोद ने अपनी बच्ची के लापता होने और पड़ोसी पर शक होने की खबर पुलिस में की तो सीओ बिजयेंद्र द्विवेद्वी, इंस्पेक्टर संजीव चौहान ने मौके पर पहुंचकर श्रीकिशन के घर की तलाशी शुरू कर दी।

मौके पर मौजूद सभी के होश तब उड़ गए जब श्रीकिशन के घर की सीढ़ियों के नीचे से कबाड़ में बच्ची का शव बरामद हुआ। मृत बच्ची के शरीर पर चोट के निशान तो नहीं थे। लेकिन गला दबाने जैसे निशान मिलने पर पुलिस ने इस बात का संदेह जताया कि बच्ची की हत्या गला दबाकर की गई।
विज्ञापन


बच्ची के शव बरामद होने के साथ ही पुलिस ने श्रीकिशन, उसकी पत्नी राखी और उसके बड़े भाई धर्म सिंह को हिरासत में ले लिया।

गुस्साई भीड़ ने की आरोपियों की मरम्मत

पुलिस जब तीनों आरोपियों को पकड़कर थाने ले जा रही थी तभी घर के बाहर मौजूद गुस्साई भीड़ ने तीनों की मरम्मत कर दी। पुलिस ने गुस्साई भीड़ से तीनों आरोपियों को भारी मशक्कत के बाद जैसे-तैसे बचाया और अपने साथ ले गई।

पीड़ित विनोद और उसके घरवालों ने पुलिस को बताया कि आरोपी श्रीकिशन और राखी की शादी को दो वर्ष हो गए हैं। शादी के दो साल बाद भी कोई बच्चा न होने के कारण राखी हर शुक्रवार को टोना-टोटका करती थी।

कुछ दिन पहले आरोपियों ने बुर्जी बिटोरो में आग लगा दी थी और कई बार मकान में पॉलीथिन में मल बांधकर फेंका। इसी सिलसिले में उसकी बच्ची की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

आरोपी महिला ने अपने जेठ पर मढ़ा तंत्र-मंत्र का आरोप

पुलिस हिरासत में आरोपी राखी की मानें तो दो साल से उसकी कोई संतान नहीं होने के कारण वह परेशान रहती थी। उसका जेठ धर्म सिंह अक्सर कहा करता था कि चिंता करने की कोई बात नहीं है। वह तांत्रिक क्रियाएं जानता है। वह उसे संतान सुख जरूर दिलाएगा। शुक्रवार शाम वह घर के बाहर ही मौजूद थी। तभी अचानक अंदर दरवाजा बंद हो गया। उसने कई बार दरवाजा खुलवाया। मगर नहीं खुला।

इस दौरान अंदर से कुछ चीखने-चिल्लाने की आवाजें जरूर आईं। वह चुप बैठी रही। काफी देर बाद जब दरवाजा खुला और वह अंदर गई तो उसके जेठ के हाथ-पैर कांप रहे थे। खाना देते समय जब थाली हाथ में दी तो थाली भी छूटकर गिर गई। मगर वह इसलिए चुप रही कि बेवजह पूछकर किसी झमेले में न फंस जाए।

पुलिस की मानें तो वारदात बलि या तंत्र-मंत्र से नहीं, बल्कि आपसी रंजिश से जुड़ी है। पुलिस के मुताबिक श्रीकिशन की दो पूर्व पत्नियां भी विनोद के परिवार की महिलाओं के झगड़ों से आजिज आकर चली गईं।

श्रीकिशन ने यह तीसरी शादी की। इससे भी विनोद के परिवार की महिलाएं झगड़ा करती थीं। इसी झगड़े की रंजिश में बच्ची को मारा गया है। पोस्टमार्टम में बच्ची की मौत दम घुटने बताई गई है। इससे ये तो साफ है कि बच्ची की मुंह दबाकर हत्या की गई है। फिलहाल मामले की तफ्तीश जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें