फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मनचलों से परेशान छात्रा ने खुद को किया आग के हवाले

Wed, 24 Feb 2016 02:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
तीर्थ नगरी वृंदावन में लगातार अनैतिक और आपराधिक वारदातों का ग्राफ बढ़ना न सिर्फ कृष्णनगरी के चरित्र के विपरीत है, बल्कि लचर कानून-व्यवस्था के मुंह पर भी बेशर्मी का तमाचा साबित हो रहा है।
विज्ञापन


दो मनचले बीते महीने भर से 12वीं की छात्रा को स्कूल से आते-जाते वक्त छेड़ रहे थे। उन्हें कानून का इतना भी खौफ नहीं रहा कि छात्रा के घर पर भी आकर उसे छेड़ने लगे।

रोजाना मनचलों की नापाक हरकतों से घृणित होने के बजाय छात्रा ने मरना बेहतर समझा इसलिए आखिरी रास्ता चुन लिया। छात्रा ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगी ली। 90 फीसदी झुलसी छात्रा अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है।
विज्ञापन


डॉकटरों से उसकी हालत के बारे में जवाब देते नहीं बन रहा है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पीड़िता के घरवालों के मुताबिक मंगलवार को छात्रा घर में अकेली थी। इसी दौरान मनचलों ने उसे फोन किया, जिसके बाद भयभीत छात्रा ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली।

छात्रा की उम्र 17 साल है। पिता और बड़ा भाई बाहर नौकरी करते हैं। मां की मृत्यु हो चुकी है। वह अपने छोटे भाई के साथ एक निजी कॉलोनी में अपने चाचा-चाची के साथ रह रही थी। घरवालों के अनुसार आरोपियों के नाम राजाबाबू और मोहन हैं।
विज्ञापन

चाचा ने शिकायत की तो मिली धमकी

गांव सुनरख निवासी ये दोनों युवक ट्यूशन जाते समय भी उसका रास्ता रोकते थे। यही नहीं अकेली होने पर घर में घुसकर भी छेड़छाड़ कर जाते थे।

पिछले दिनों उसने बताया तो चाचा ने युवकों के घरवालों से शिकायत की। वे पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी पर उल्टा उन्हें ही धमकाने लगे। तब भयवश उन्होंने चुप्पी साध ली। वे छात्रा के पिता के आने का इंतजार कर रहे थे ताकि पुलिस में शिकायत से पहले उनकी राय ले ली जाए।

इससे पहले ही मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे यह अनहोनी घट गई। उस वक्त किशोरी की चाची और छोटा भाई सामान लेने बाजार गए थे। चाचा को भी कहीं जाना पड़ा तो वह छात्रा के घर में अकेले होने और उन युवकों के घुस आने के डर से उन्होंने बाहर से ताला लगा दिया था।

चीख-पुकार सुनकर आए पड़ोसी घर का ताला तोड़कर अंदर पहुंचे तो छात्रा झुलसी हालत में जमीन पर पड़ी थी। उसे उपचार के लिए मथुरा मार्ग स्थित वर्मा अस्पताल ले जाया गया। घरवालों के अनुसार उसने वहां उन्हें फोन आने की बात बताई। दोपहर बाद मजिस्ट्रेट ने भी छात्रा के बयान दर्ज किए।

इलाज कर रहे डा. प्रवीन वर्मा के अनुसार छात्रा 90 प्रतिशत तक जल चुकी है। उसकी हालत गंभीर है। एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी ने बताया कि अभी छात्रा के घरवालों की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है। फिर भी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। कई अन्य को हिरासत में भी लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें