फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर देते थे समलैंगिक संबंध का ऑफर और...

Fri, 11 Apr 2014 12:24 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई में एक ऐसा गैंग पकड़ा गया है जो सोशल साइट फेसबुक पर समलैंगिकों (होमोसेक्सुअल) का एक बड़ा नेटवर्क चलाता था।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, इस गैंग के लोग पहले तो फेसबुक के माध्यम से 'गे' युवकों को समलैंगिक संबंध बनाने के लिए अपने घर बुलाते थे फिर सेक्स करने के बाद उन्हें डरा-धमका कर उससे मोटी रकम वसूलते थे।

इसी तरह के एक शिकार को फंसाने के बाद पुलिस ने उसकी शिकायत पर मुंबई के वकोला इलाके से चार युवकों को गिरफ्तार किया है।
Trending Videos

शातिर तरीके से देते थे वारदात को अंजाम

फेसबुक के जरिए युवकों से दोस्ती कर उनके साथ समलैंगिक संबंध बनाने वाले जिन चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनके नाम रईस शेख, अवधूत हाटनकर, सलीम उर्फ साहिल अब्दुल शेख और अंबादास बुध्दिवंत हैं।

वकोला पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इस गैंग के लोग बहुत ही शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देते थे।

बताया जाता है कि इस गैंग से जुड़े साहिल नाम के शख्स ने पहले वकोला में रहने वाले एक युवक से फेसबुक के जरिए दोस्ती की। धीरे-धीरे उसे अपने साथ समलैंगिक संबंध बनाने के लिए राजी कर लिया और घर बुलाया।
विज्ञापन

गैंग में शामिल सभी युवक गिरफ्तार

वह युवक जब अंदर पहुंचा और जैसे ही समलैंगिक संबंध बनाने के लिए कपड़े उतारे, तभी अचानक गैंग के बाकी तीन सदस्य भी वहां पहुंच गए।

उसके बाद चारों युवकों ने उसे डरा धमकाकर एक लाख रुपये की डिमांड की। पहली किस्त के तौर पर 20 हजार रुपये और घर में रखा हुआ लैपटॉप और एक टैब लेकर चलते बने।

इसके बाद पीड़ित युवक ने इसकी शिकायत उसी दिन वकोला पुलिस में करा दी। अगले दिन जब बाकी के 80 हजार रुपये लेने गिरोह के लोग आए तो उसे रंगे हाथों वकोला पुलिस ने धर दबोचा।

बहरहाल, गिरोह के शामिल सभी युवकों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें