फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े कैश वाली गाड़ी से लूट लिए 20 लाख रुपए

Mon, 18 Jan 2016 09:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी-बिहार में बेखौफ बदमाशों के लिए कानून-व्यवस्था मजाक साबित हो रही है। ताजा बानगी यूपी-बिहार के सीमावर्ती इलाके से है जहां दिनदहाड़े बैंक की कैश वैन से लाखों की डकैती को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन


एक नहीं, दो नहीं पूरे बीस लाख की डकैती से हड़कंप मचा है। कुशीनगर के पडरौना की स्टेट बैंक की शाखा से बिहार के मधुबनी स्थित शाखा के लिए कैश लेकर जाने वाली गाड़ी को शमशेरवा गांव के पास बोलेरो सवार पांच बदमाशों ने रोक लिया। गार्ड के नीचे उतरते ही उसे गोली मार दी और 20 लाख रुपए और गार्ड की दोनाली बंदूक लेकर बदमाश फरार हो गए।

बदमाश जिस गाड़ी से आए थे उसे मौका-ए-वारदात पर ही छोड़ दिया और दो राहगीरों की बाइक छुड़ाकर लूट की रकम और बंदूक लेकर भाग गए।

यूपी सीमा से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर हुई इस वारदात के बाद कई थानाक्षेत्रों में सनसनी फैली हुई है। घायल गार्ड को बिहार के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की कई टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाखों की लूट के लिए बैंक की लापरवाही भी एक वजह

पडरौना स्थित स्टेट बैंक की शाखा से 20 लाख रुपए लेकर बैंक कर्मचारी गाड़ी से बिहार के मधुबनी स्टेट बैंक की शाखा के लिए निकले थे। गाड़ी में चालक के बगल में सहायक शाखा प्रबंधक अभयानंद शर्मा बैठे थे। गार्ड अभय कुमार पीछे कैश के पास बैठे थे। दोपहर करीब सवा तीन बजे बिहार के धनहा थानाक्षेत्र के दहवा-मधुवनी मार्ग पर शमशेरवा गांव के पास गाड़ी पहुंची तभी पीछे से एक बोलेरो ने कैश वैन को टक्कर मार दी।

कैश वैन रुकते ही उसमें से गार्ड अभय कुमार सिंह उतरकर संभलते, तभी बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। एक बदमाश ने उनके ऊपर गोली चला दी। गार्ड के बांह में गोली लगी।

उसके बाद बदमाशों ने उस वाहन में रखे 20 लाख रुपये से भरे बॉक्स को कब्जे में ले लिया। बदमाशों ने अपने चार पहिया वाहन को छोड़कर दो राहगीरों की बाइक लूटी और रकम लेकर भाग गए।

देवीपुर गांव के पास बदमाशों ने गार्ड की बंदूक फेंक दी। घायल गार्ड को दहवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई। धनहा के एसओ राजेश रंजन का कहना है कि बैंक के अधिकारियों से पहले से कहा गया था कि अधिक रकम लेकर आना हो तो पहले पुलिस को सूचना दें, लेकिन लापरवाही बरती गई। घटना के बाद घेराबंदी करके बदमाशों की पता लगाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें