फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस, समाज से निराश लड़की ने उठाया ऐसा कदम

Wed, 30 Apr 2014 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
उसके साथ गैंगरेप हुआ था। वह सिस्टम, पुलिस और समाज से निराश हो गई थी। लिहाजा उसने ऐसा कदम उठाया।
विज्ञापन


हम बात कर रहे है, उस महिला की जिसे कुछ ही दिन पहले कार सवार चार लोगों ने कैथल से लिफ्ट के बहाने अपहरणकर पूंडरी में गैंगरेप किया।

अपहरणकर्ताओं के अत्याचार और सामूहिक दुराचार के आरोपियों पर कार्रवाई नहीं करने से परेशान महिला ने कल जहर खा लिया।

उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बयान लेने अस्पताल पहुंचे मजिस्ट्रेट को भी लौटना पड़ा। डॉक्टरों का कहना था कि महिला की हालत सही नहीं होने के कारण वह बयान देने लायक नहीं है।

लिफ्ट के बहाने अपहरण कर किया था गैंगरेप

पटियाला (पंजाब) निवासी एक 35 वर्षीय महिला की शादी जनवरी माह में अलेवा थाना क्षेत्र में हुई थी।

महिला के पति ने आरोप लगाया कि 26 अप्रैल को उसकी पत्नी पटियाला पूजा अर्चना करने के लिए गई थी, लेकिन पटियाला से लौटते समय शाम हो गई।

उसकी पत्नी कैथल बस अड्डे पर बस नहीं मिलने के कारण बाहर खड़ी होकर जींद जाने वाले वाहनों के इंतजार में खड़ी थी।

इसी दौरान कार में सवार तीन लोग कैथल बस अड्डे पर पहुंचे और अलेवा जाने की बात कही। महिला ने कार सवारों से लिफ्ट ले ली।
विज्ञापन

पुलिस ने महिला के चरित्र पर ही उठाईं थी अंगुलियां

महिला के पति ने आरोप लगाया कि रास्ते में उल्टी आने पर कार सवारों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसको पिला दिया।

इसके बाद वह बेसुध हो गई। उसके बेसुध होते ही कार सवार युवक उसे पूंडरी के एक गोदाम में ले गए। जहां पर तीन युवकों ने उसके साथ दुराचार किया।

सुबह वह किसी तरह उनके चुंगल से बाहर निकली और फोन कर अपनी जानकार पूंडरी निवासी एक अन्य महिला को इसके बारे में बताया।

27 अप्रैल को महिला ने अपने पति और रिश्तेदारों को घटना के बारे में जानकारी दी। महिला पूंडरी पुलिस थाने पहुंची और तीनों आरोपियों पर अपहरण कर सामूहिक दुराचार करने का आरोप लगाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें