फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गई थी सहेली की शादी में, हो गया गैंगरेप

Thu, 06 Mar 2014 11:59 AM IST
अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सहेली की शादी में जाना एक किशोरी के लिए महंगा साबित हुआ और उसके साथ दो युवकों ने गैंगरेप को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन


बांसडीह नगर पंचायत की रहने वाली किशोरी के साथ मुहल्ले के ही दो युवकों ने सामूहिक बलात्कार किया। घटना मंगलवार की रात में करीब नौ बजे तब हुई जब किशोरी एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अकेले ही अपने घर लौट रही थी।

घटना कोतवाली से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई। पुलिस ने दो युवकों के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, किशोरी के साथ हुए दुराचार की घटना से ग्रामीणों में गुस्सा व्याप्त है।
विज्ञापन


पढ़ेः नहीं निभाया प्यार तो 19 बार घोंपा चाकू

बांसडीह नगर पंचायत के मोहल्ला निवासी एक किशोरी घर से कुछ दूरी पर एक शादी समारोह में मांगलिक गीत गाने गई थी। रात में करीब नौ बजे वह अपने घर जा रही थी। इसी बीच कसबा निवासी दो युवक उसे जबरदस्ती पकड़कर एक मकान में ले गए।

युवकों ने किशोरी का मुंह कपड़े से बांध दिया और उसके साथ बारी-बारी से मुंह काला किया। युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। कुछ देर बाद किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

चोर को बंधक बना महिला ने किया तीन दिन तक सेक्स

घटना की जानकारी जब पीड़ित किशोरी के माता-पिता को हुई, तो पुलिस को इसकी तहरीर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


साथ ही किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत सीओ बांसडीह अजय कुमार ने बताया कि किशोरी से दुराचार मामले में दो युवकों के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें