फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अकेली महिला से सामूहिक बलात्कार

Tue, 25 Mar 2014 01:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के यमुनानगर से एक गैंगेरप की सूचना है। जानकारी के अनुसार थाना बिलासपुर क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के साथ गांव के ही तीन युवकों ने घर में घुसकर बलात्कार किया है।
विज्ञापन


घटना के वक्त पीड़िता के परिजन घर से बाहर थे और वह घर पर अकेली थी। घर लौटे परिजनों को पीड़िता ने आपबीती बताई। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता के मेडिकल में बलात्कार की पुष्टि के बाद उसके बयान पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह अपने पति के साथ गांव में रह रहती है। उसका जेठ व अन्य परिवार के सदस्य किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। रात को उसका पति खाना खाकर खेतों में बने डेरे में सोने चला गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस ने तीनों को नामजद कर शुरू की तलाश

वह भी खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई। रात को लगभग साढ़े दस बजे किसी ने उनके मकान का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलते ही एक नकाबपोश युवक ने उसके मुंह को दबा दिया और उसकी गर्दन नुकीली वस्तु रख दी, जिससे वह घबरा गई।

इसी दौरान दो अन्य युवक भी वहां पहुंच गए और तीनों उसे खींचकर कमरे में ले गए और उससे बारी-बारी दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि उक्त युवकों ने उसके गले पर एक नुकीली वस्तु रखकर उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और वहां से फरार हो गए।

पीड़िता ने इसकी सूचना तुरंत अपने परिजनों को दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर गांव के मुकेश, गुरदीप, हरदीप के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें