बाजार से कुछ सामान लाने निकले सात साल के एक बच्चे के साथ दो युवकों ने दरिंदगी की। आरोपियों ने बच्चे के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर उसे जिंदा जला दिया।
घटना महाराष्ट्र में भिवंडी के पद्मानगर की है। दोनों आरोपियों ने बच्चे को अकेले देखा तो उसे बहाने से सुनसान जगह पर ले गए और रेप किया। जब बच्चे ने शिकायत करने की बात कही तो उन्होंने उसे जिंदा जला दिया।
आग लगने से बच्चा 30 फीसदी झुलस गया, हालांकि वह किसी तरह वहां से भागने में कामयाब रहा और किसी तरह गिरते पड़ते घर तक पहुंचा।