फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से ऑटो चालकों ने किया गैंगरेप

Sat, 11 Jan 2014 11:07 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के नंद नगरी इलाके में 13 साल की किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। घर वाले को बिना बताए तीन दिन से गायब किशोरी बृहस्पतिवार तड़के घर आ रही थी।
विज्ञापन


ऑटो स्टैंड पर मौजूद तीन ऑटो चालक उसे बहला-फुसला कर अपने साथ ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया।

किसी तरह घर पहुंची बच्ची ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिवार वालों ने पुलिस से इसकी शिकायत की। मेडिकल जांच में पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

अचानक गायब हुई नाबालिग
पुलिस के मुताबिक पीड़िता सपरिवार हर्ष विहार इलाके में रहती है। गत 7 जनवरी को वह बिना किसी को बताए घर से गायब हो गई थी। पुलिस को दी गई शिकायत में उसने बताया कि घर से निकलने के बाद वह दो दिनों तक जीटीबी अस्पताल के पास घूमती रही।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार तड़के जब वह घर आ रही थी। इसी दौरान नंदनगरी ऑटो स्टैंड पर दो ऑटो चालकों ने उसे रोका और घर पहुंचाने की बात कहकर अपने साथ ले गये।

सुनसान जगह पर उसका एक अन्य साथी आ गया और तीनों ने उसके साथ गैंग रेप किया। उन लोगों ने किशोरी को जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर बच्ची का मेडिकल करवाया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने गैंग रेप और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस ने छानबीन के दौरान बच्ची के बताए हुलिए के आधार पर ऑटो चालक रेहान, सलीम और सोनू की पहचान कर ली।

पुलिस ने तीनों को मुस्तफाबाद और भजनपुरा से गिरफ्तार कर लिया। तीनों की उम्र 23 से 25 साल के बीच है। तीनों ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से तीनों को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें