फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन करके बुलाया और जंगल में किया गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की युवती से मंगलवार को दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसे बेहोशी की हालत में परतापुर बाईपास पर फेंक दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन


इसकी जानकारी लगते ही पुलिस महकमे में खलबली मची। आनन-फानन में पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।

दिल्ली के सीमापुरी थानाक्षेत्र की एक युवती की परतापुर इलाके के एक गांव में रिश्तेदारी है। मंगलवार सुबह युवती अपने रिश्तेदार के यहां आई थी। आरोप है कि दो युवकों ने उसको नशीला पदार्थ सुंघा दिया और जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन करके बुलाया फिर दोस्त से कराया रेप

बदहवास हालत में आरोपी उसे परतापुर बाईपास पर फेंककर फरार हो गए। दोपहर लगभग 12 बजे लोगों की सूचना पर परतापुर पुलिस पहुंची और युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। उससे मामले की जानकारी भी ली।

उसके बयान के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया। हालात में सुधार होने पर पुलिस ने युवती को महिला थाने भेजा, जहां उसके 161 के बयान दर्ज होने है।

एसओ सुरेंद्र नाथ के मुताबिक पीड़ित युवती ने बताया कि सुबह फोन कर एक आरोपी ने बुलाया था। उसके बाद दोस्त के साथ वारदात को अंजाम दिया। युवती ने तहरीर नहीं दी। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें