फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध में पति की हत्या, बनाया MMS

Wed, 02 Apr 2014 01:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अहमदाबाद में एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, उन दरिंदों ने गैंगरेप का एमएमएस भी बनाया और उसे इंटरनेट पर डालने की धमकी दी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार वह किशोरी ट्यूशन क्लास जाती थी। वहां वह राहुल विनोद सोलंकी नाम के युवक के संपर्क में आई। राहुल एक दिन उसे बहला-फुसलाकर शहर के केलवी गेस्ट हाउस ले गया, जहां उसके साथ बलात्कार किया। इस दौरान उसने किशोरी की अश्लील क्लीपिंग भी बना ली।

इसके बाद किशोरी ने ट्यूशन जाना बंद कर दिया तो राहुल ने उसके घर जाकर धमकी दी कि वह उस एमएमएस को ऑनलाइन कर देगा।

धमकी से डरी किशोरी उससे मिलने पहुंची तो वहां राहुल के तीन दोस्त भार्गव पटेल, दर्शील और विवेक मौजूद थे। चारों ने किशोरी के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Trending Videos

विमान में महिला यात्री से करने लगा छेड़छाड़

मुंबई में एक 40 साल के एक व्यवसायी को इथोपियाई विमान में अपनी सहयात्री के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

इथोपियाई विमान ब्राजील से उड़ान भरने के बाद सोमवार मुंबई पहुंचा और फ्लाइट के क्रू मेंबर ने व्यवसायी को सीआईएसएफ के हवाले कर दिया।

जिस महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ की गई उसकी उम्र 34 साल है। मुंबई पहुंचने के बाद वो अपने पति और बेटे के साथ सहर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने गई जिसके बाद व्यवसायी को अरेस्ट कर लिया गया।

महिला ने जो शिकायत दर्ज कराई है उसके मुताबिक व्यवसायी ने उड़ान भरने के बाद उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी थी।

अवैध संबंध के लिए पति को ही मार डाला

यह घटना पंजाब के अमृतसर की है। यहां विगत 28 मार्च को सुल्तानविंड नहर, फ्रीडम फैक्टरी के नजदीक से सुखदीप सिंह निवासी राणा गार्डन की लाश मिली थी।

इस संबंध में पुलिस जांच में सामने आया कि गुरलाल सिंह लाली पुत्र जगीर सिंह निवासी ओठियां के मृतक सुखदीप सिंह की पत्नी नवप्रीत कौर के साथ अवैध संबंध थे। पति को इस बात की खबर लग गई तो पत्नी ने उसे रास्ते से हटाने की सोची।

इसमें उसके प्रेमी ने उसका साथ दिया और दोनों ने मिलकर सुखदीप का कत्ल कर दिया। बाद में लाश नहर में फेंक दिया।

इस संबंध में पुलिस ने गुरलाल सिंह, निशान सिंह उर्फ गागू पुत्र जसवंत सिंह निवासी ओठियां मेहता रोड को समेत मृतक की पत्नी नवप्रीत कौर को भी गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक के भाई जसपाल सिंह की शिकायत पर 23 मार्च को उसके भाई का रहस्यपूर्ण हालात में अपहरण हो जाने के संबंध में पुलिस ने पहले से मामला दर्ज कर रखा था।

पलंग देखने आया, कर दिया बलात्कार

जालंधर जिले के मकसूदां इलाके में फर्नीचर की दुकान में काम करने वाली एक महिला ने एक ग्राहक पर बलात्कार का आरोप लगाया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और महिला का चिकित्सकीय परीक्षण करवाया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जालंधर के बाहरी क्षेत्र मकसूदा इलाके में स्थित एक फर्नीचर की दुकान में काम करने वाली महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि एक ग्राहक उनकी दुकान में पलंग देखने आया। वह उसे गोदाम में ले गई तो उसने वहीं उसके साथ बलात्कार किया।

पीड़ित महिला का चिकित्सकीय परीक्षण करवाया गया है और रिपोर्ट की प्रतीक्षा है। इस बीच मकसूदां थाने में संबंधित धारा के अधीन मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

मासूम ने युवक को चिढ़ाया तो कर दी हत्या

छह साल के एक मासूम को एक युवक ने इसलिए पटक कर मार डाला कि बच्चे ने उस युवक को चिढ़ा दिया था।

यह पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर की है। वहां नेताजी नगर में एक मासूम अपने घर के बाहर बैठे एक युवक राजेश को चिढ़ा रहा था। इससे राजेश गुस्से में आ गया और दौड़ा कर किरण को पकड़ लिया।

इसके बाद उसने मासूम बच्चे के दोनों पांव पकड़ कर उसे पटकने लगा। बच्चे की वहीं मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ कर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें