फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार में दो युवतियों के साथ गैंगरेप

Tue, 03 Jun 2014 03:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगलूरू की रहने वाली एक युवती के साथ चलती कार में दो से अधिक युवकों ने गैंगरेप किया और फिर उसे चलती कार से नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन


घायल पीड़िता सदर थाना पहुंची और आपबीती सुनाई। पुलिस ने पीड़िता के महिला अधिवक्ता के समक्ष बयान दर्ज करवाए है। सदर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

सोमवार दोपहर एक युवती घायलावस्था में सदर थाने में पहुंची। यहां मौजूद महिला पुलिस अधिकारी ने समक्ष युवती जोर से रोने लगी।

महिला पुलिसकर्मी ने युवती को चुप करवाकर कारण पूछा। युवती ने बताया कि वह बंगलूरू की रहने वाली है।

बेहोशी की हालत में चलती कार से नीचे फेंका

कुछ दिन पहले वह गांव कंगनपुर निवासी एक परिचित महिला के पास आई थी। रविवार को दो युवक कार में सवार होकर उनके घर आए। उक्त महिला ने उससे कहा कि वह उनके साथ चली जाए ये उसे नौकरी दिलवा देंगे।

इसके बाद युवती युवकों के साथ कार में बैठ गई। दोनों युवकों ने रास्ते में कार रोकी और अपने कुछ अन्य साथियों को कार में बैठा लिया। इसके बाद सभी युवकों ने युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।

युवती ने शोर मचाया तो युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और चलती कार में युवती के साथ गैंगरेप किया। सामूहिक दुराचार के बाद युवती बेसुध हो गई तो युवकों ने उसे चलती कार से नीचे फेंक दिया।

पिस्तौल दिखाकर कार में किया रेप

पीड़िता को काफी देर बाद होश आया। थाना सदर प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस गांव कंगनपुर में रहने वाली उस महिला को हिरासत में लेने गई है, जिसने पीड़िता को उन युवकों के साथ कार में भेजा था।

वहीं मुंबई को भाईंदर में 29 साल की एक महिला से चलती कार में रेप का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई है।

भाईंदर के नवघर पुलिस स्टेशन में दो व्यक्तियों के खिलाफ रेप तथा आर्म्स ऐक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करती है युवती

नवघर पुलिस के पीएसआई लक्ष्मण भोईर ने बताया कि महिला अंधेरी की रहने वाली है और एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करती है।

रेप की शिकार महिला को दीपक नामक व्यक्ति का फोन आया कि वह इवेंट मैनेजमेंट का काम करता है और बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स और भाईंदर में उसके ऑफिस हैं।

अपनी कंपनी में काम दिलाने के बहाने दीपक ने इस महिला को भाईंदर स्टेशन बुलाया और वहां से कार में बैठाया। कार में जब वह रेप की कोशिश करने लगा, तो महिला ने कार का दरवाजा खोलने का प्रयास किया।

यह देखकर कार चला रहे दीपक के दोस्त ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल रख दी और धमकाकर रेप किया। फिर वे उसे एक फ्लैट में ले जाने लगे, मगर बिल्डिंग के बाहर ही उसे छोड़कर फरार हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें