शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पति तथा प्रधानपति सहित पांच लोगों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने महिला को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है। महिला के पति को एक दिन पूर्व ही जानलेवा हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जिस कारण पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
पीड़ित महिला ने एक दिन पूर्व एसपी शामली को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसके साथ पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पति, प्रधान के पति के अलावा तीन अन्य लोगों ने 10 फरवरी की रात घर में घुसकर उसके साथ गैंगरेप किया।