फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग नहीं लगवाया तो कर दिया गैंगरेप

Wed, 19 Mar 2014 04:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
'प्लीज मुझे रंग मत लगाओं' यहीं कहना एक लड़की को भारी पड़ गया। रंग लगाने से मना करने पर तीन युवकों ने उस नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन


घटना राजस्थान के करौली जिले की है। जहां मंडरायल गां में होली के दिन एक नाबालिग लड़की को उसी गांव के तीन युवक रंग लगाना चाहते थे, मगर लड़की ने इसका विरोध किया तो वे आरोपी हैवान बन गए।

इसके बाद दलित लडकी को अगवा कर लिया और सूनसान जगह पर ले जाकर गैंगरेप किया। इस मामले में पीडिता ने थाने में मामला दर्ज करवाया है। आज पीडिता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की को उठाकर ले गए सुनसान जगह

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक पंद्रह साल की किशोरी अपने परिजनों के साथ होली खेल रही थी। इसी दौरान गांव के ही तीन युवक वहां आ गए और रंग लगाने लगे। इस पर लडकी ने इंकार कर दिया।

बस फिर क्या था गुस्से की आग में चूर तीनों दरिंदों नरेन्द्र, भूरा और प्रकाश ने लडकी को अगवा कर लिया। इसके बाद सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया और भाग गए।

किशोरी किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। उसके बाद मामला पुलिस में दर्ज कराया गया। फिलहाल तीनों आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें