फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगी बहन ने ही करा दिया गैंगरेप!

Sat, 21 Jun 2014 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के कासगंज में बड़ी बहन ने ही छोटी बहन के साथ गैंग रेप करा दिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने छापा मारकर बंधक बनाई गई पीड़ित महिला को बरामद तो कर लिया लेकिन कार्रवाई नहीं की। एसपी के आदेश के बाद इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


बताया जाता है कि दोनों बहनों की शादी चचेरे और तहेरे भाईयों के साथ हुई थी। ससुराल विवाद में होने के बाद बड़ी बहन अलग रहने लगी थी। लगभग डेढ़ माह पहले छोटी बहन एटा में अपने मामा के यहां गई थी, वहां से 10 दिन पहले बड़ी बहन ने उसे अपने पास बुला लिया। आरोप है कि उसके घर पर दो युवक पहले ही मौजूद थे। तीनों ने छोटी बहन को नजरबंद कर दिया। इस दौरान दोनों युवकों ने दुष्कर्म किया और पीड़ित महिला के जेवर छीन लिए।

पति की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को महिला को बरामद कर लिया लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर महिला के पति ने एसपी को शिकायत की। एसपी ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा और रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकित कर किया दुष्कर्म

एटा के जसरथपुर क्षेत्र में एक महिला को गांव के ही एक व्यक्ति ने तमंचे से आतंकित किया और डराकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना 16 जून की है। उस समय महिला घर पर अकेली थी और परिवार के लोग बाहर गए थे। उनके लौटने पर महिला पुलिस के पास पहुंची, इसके बाद पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मैनपुरी के थाना कुर्रा के एक गांव में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला गांव में अपने बच्चों के साथ रहती है और उसका पति दिल्ली में नौकरी करता हैं। घटना 16 जून की शाम की है और महिला उस समय घर पर अकेली थी। तभी गांव का ही एक युवक अपने साथी के साथ उसके घर में घुस आया और महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने पति को फोन कर इसकी जानकारी दी।

18 जून को वह अपने पति के साथ थाने पर पहुंची लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। शुक्रवार को महिला और उसके पति ने एसपी को जानकारी दी। एसपी ने इस संबंध में थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए कहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें