उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में अपनी एक सहेली के घर बर्थडे पार्टी में नैनी गई एक छात्रा के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
छात्रा को घर छोड़ने के बहाने तीन युवक उसे जबरन नैनी स्टेशन के पास एक मकान में ले गए और रात भर उसके साथ दुराचार किया। छात्रा को अगले दिन होश आया तो वह घर पहुंची।
बुधवार को लड़की एसएसपी से मिली और प्रार्थनापत्र दिया। एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। छात्रा की सहेली को भी 120 बी का मुल्जिम बनाया गया है।
कीडगंज थाना क्षेत्र के मधवापुर इलाके की रहने वाली एक 17 वर्षीय छात्रा पांच अगस्त की रात अपनी एक सहेली के साथ नैनी में रहने वाली दोस्त के घर बर्थडे पार्टी में गई थी। पार्टी में देर होने लगी तो छात्रा ने सहेली से कहा कि वह घर जाना चाहती है।
सहेली ने अपने जानने वाले दो लड़कों के साथ उसे घर भेज दिया। दोनों लड़कों छात्रा को लेकर नैनी स्टेशन के पास किसी घर में पहुंच गए। एक लड़का वहां पहले से मौजूद था। तीनों ने रात भर लड़की के साथ रेप किया।
वह बेहोश हो गई तो तीनों भाग निकले। छात्रा को अगले दिन होश आया तो वह घर पहुंची और पूरी बात बताई। बुधवार को घरवाले वकील के साथ एसएसपी उमेश श्रीवास्तव से मिले।
उनके आदेश पर कीडगंज थाने में मुकदमा दर्ज हो गया। छात्रा की सहेली को भी 120 बी का मुल्जिम बनाया गया है। एसओ नवीन तिवारी ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।