फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरन शराब पिलाकर किया था विदेशी महिला से गैंगरेप

Fri, 17 Jan 2014 02:09 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार शाम नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास डेनमार्क की 51 वर्षीय महिला को जबरन देसी शराब पिलाकर आरोपियों ने गैंगरेप किया था। बुधवार को पकड़े गए आरोपी महेंद्र उर्फ गंजा ने यह खुलासा किया है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक और आरोपी राजू उर्फ भजाई (23) को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


राजू भी नशेड़ी है और रेलवे स्टेशन के आसपास वारदात करता है। वह दिल्ली से भागने की फिराक में था। पुलिस टीमें बाकी की तलाश में मुंबई, बिहार, यूपी आदि जगह रवाना की गई हैं।

पुलिस के अनुसार, जांच में पता चला है कि वारदात वाले दिन स्टेट एंट्री रोड स्थित डिवीजनल रेलवे ऑफिसर क्लब के मैदान में आरोपी शराब पार्टी कर रहे थे। महिला ने उनसे रास्ता पूछा। पहले तो आरोपियों ने उसे रास्ता बता दिया। बाद में महेंद्र ने चाकू निकालकर उसे बंधक बना लिया। सभी आरोपी उसे घसीटकर मैदान में ले गए। वहां पहले लूटपाट की गई। फिर, आरोपियों ने उसे देसी शराब पिलाई और गैंगरेप किया।
विज्ञापन


कुछ आरोपियों ने दो बार उसे हवस का शिकार बनाया। इसके बाद सभी फरार हो गए। एक आरोपी महिला की जींस पहनकर फरार हुआ था। सभी आरोपी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-1 में पहुंचे जहां माल का बंटवारा हुआ। महेंद्र और राजा ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से लोकल ट्रेन पकड़ी और दोनों साहिबाबाद आ गए। पुलिस ने बुधवार को दोनों को दबोच लिया।

महेंद्र और राजा तीन दिन के पुलिस रिमांड पर
मध्य जिला पुलिस ने महेंद्र और राजा को तीस हजारी कोर्ट में पेश किया। अदालत ने दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब पुलिस दोनों से पूछताछ करके मामले से पर्दा उठाने का प्रयास करेगी।

नशेड़ियों का डाटा तैयार करने में जुटी पुलिस
डेनमार्क की महिला से लूटपाट और गैंगरेप के आरोप में स्मैकियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नशेड़ियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने सभी थाना प्रभारियों को इलाके में रहने वाले नशेड़ियों का रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही, उनके आपराधिक इतिहास की जांच करने को कहा गया है। थाना प्रभारियों को नशेड़ियों का नाम पता और फोटो युक्त रिकॉर्ड तैयार करना होगा। थाने में मौजूद क्रिस (क्रिमिनल रिकार्ड आईडेंटिफिकेशन सिस्टम) मशीन से उनके फिंगर प्रिंट लिए जाएंगे, ताकि पहले अपराध के मौजूद डाटा से मिलान किया जा सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें