फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'साहब! आंखों पर पट्टी बांधकर वो करते रहे मेरा रेप'

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली के बारादरी इलाके की एक महिला ने चार लोगों पर धनवंतरि अस्पताल के पास से खींचकर कार में डाल ले जाने और कार में ही गैंगरेप करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मंगलवार को एसएसपी आफिस पहुंची महिला ने अपने फटे कपड़े दिखाते हुए कहा कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और फिर उसे कालीबाड़ी के पास छोड़ गए। एसएसपी ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला का मेडिकल परीक्षण कराने के आदेश दिए हैं।

महिला ने एसएसपी को बताया कि तबियत खराब होने के कारण सोमवार दिन में करीब तीन बजे वह रामपुर गार्डन स्थित धनवंतरि अस्पताल के मेडिकल स्टोर से केरोसिन की गोली लेकर लौट रही थी।
विज्ञापन

कार में खींचा और आंखों पर बांधी पट्टी

रास्ते में उसे सिकलापुर के दीपक, कमल, बबलू और एक अन्य ने खींच कर चार पहिया गाड़ी में डाल लिया और उसके आंखों पर पट्टी बांध दी।

गाड़ी के अंदर तीन लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया। विरोध करने पर कपड़े फाड़ दिए। बाद में उसे कालीवाड़ी के पास छोड़कर भाग गए। वह कोतवाली पहुंची लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई।

एसएसपी ने बारादरी की शहामतगंज चौकी इंचार्ज अमित खाड़ी और महिला सब इंस्पेक्टर प्रीति पवार को अपने आफिस बुलाकर महिला की रिपोर्ट दर्ज कर उसका मेडिकल परीक्षण कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन

पहले भी हुई थी छेड़छाड़!

एसआई अमित खाड़ी ने बताया कि महिला का दूसरे पक्ष से विवाद चल रहा है। ढाई महीने पहले उसने आरोपी पक्ष पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट लिखाई थी। अब उस पक्ष ने महिला के खिलाफ मारपीट के आरोप की रिपोर्ट लिखाने को धारा 156 के तहत अदालत में दरखास्त दी है।

इसका पता लगने पर महिला ने विरोधी पक्ष पर रेप का आरोप लगा दिया। एसआई ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। महिला का मेडिकल कराया जा रहा है।

कोतवाली प्रभारी शक्ति सिंह महिला 23 नवरी को भी आरोपी पक्ष पर मारपीट का आरोप लगा चुकी है, तब एनसीआर दर्ज की गई थी। इन दिनों में अवकाश पर हूं, इसलिए सोमवार को महिला कोतवाली आई या नहीं या फिर उसकी रिपोर्ट किन परिस्थितियों में नहीं लिखी, इस बारे में कुछ बता नहीं सकता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें