उत्तर प्रदेश में मेरठ के अकबरपुर सादात में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म और वीडियो क्लिप बनाने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार अकबरपुर सादात निवासी एक किशोरी (16) 12 नंवबर की शाम खेत से घास लेकर लौट रही थी। रास्ते में पड़ोस के ही दो लड़कों ने उसे मोबाइल टावर के कमरे में खींच लिया और तमंचे से आतंकित कर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसकी वीडियो क्लिप भी बना ली।
साथ ही किसी से कुछ कहने पर किशोरी के भाई को जान से मारने तथा क्लिप पूरे क्षेत्र में बांटकर बदनाम करने की धमकी दी। इससे डरी सहमी किशोरी अब तक चुप थी, लेकिन शुक्रवार को उसने साहत कर सारी बात अपनी मां को बता दिया।
पढ़ें, नाबालिग बेटी के साथ चार साल तक पिता करता रहा रेप
इस पर किशोरी के पिता ने थाने पहुंचकर पड़ोसी अरशद पुत्र इंसाद अली और अफलातून उर्फ गंगा पुत्र जानू के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
इंस्पेक्टर जोगेंद्र सिंह काजला ने युवती को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के घर पर दबिश भी दी, लेकिन वे नहीं मिले।